Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026

    CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

    November 22, 2026

    CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए श्रम नियम, ट्रेड यूनियन से लेकर विवाद समाधान तक बदली व्यवस्था

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ED Notice : निजी दस्तावेजों से फर्जी खाता खोलने वाला बैंककर्मी पुलिस गिरफ्त में
    Chhattisgarh

    ED Notice : निजी दस्तावेजों से फर्जी खाता खोलने वाला बैंककर्मी पुलिस गिरफ्त में

    News EditorBy News EditorDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ED Notice , रायपुर। निजी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाता खुलवाने और उसके जरिए अवैध लेन-देन करने वाले एक बैंक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कदम के रूप में हुई है, जो पूर्व में इंडसइंड बैंक, कृष्णा कॉम्पलेक्स (थाना मौदहापारा क्षेत्र) में कार्यरत था। आरोपी की गिरफ्तारी कारोबारी की शिकायत और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिले नोटिस के बाद हुई।

    राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रार्थी अजय कुमार यदु ने थाना मौदहापारा में दर्ज शिकायत में बताया कि वह ब्राम्हणपारा स्थित महितोष चौक के पास ‘मां सम्लेश्वरी ऑफसेट प्रिंटर्स’ नामक दुकान का प्रोपराइटर है। वर्ष 2011 में उसके साले कोमल यदु के परिचित, बैंक कर्मचारी मनीष राव (उर्फ मनीष कदम) ने भरोसे में लेकर उसके निजी दस्तावेज हासिल किए। आरोपी ने इन दस्तावेजों का उपयोग कर प्रार्थी की जानकारी और सहमति के बिना फर्जी खाता खुलवाया।

    शिकायत के अनुसार, उक्त खाते के माध्यम से बड़े पैमाने पर संदिग्ध और अवैध लेन-देन किए गए, जिसकी जानकारी प्रार्थी को काफी समय बाद हुई। बाद में जब ED की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रार्थी ने तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मनीष कदम ने बैंक में अपनी पदस्थापना का दुरुपयोग करते हुए न केवल फर्जी खाता खुलवाया, बल्कि उस खाते का संचालन भी स्वयं किया। मामले के उजागर होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जी खाते से किन-किन लोगों को लाभ पहुंचाया गया और कुल कितनी राशि का लेन-देन हुआ। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026

    CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

    November 22, 2026

    CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए श्रम नियम, ट्रेड यूनियन से लेकर विवाद समाधान तक बदली व्यवस्था

    November 22, 2026

    कॉलेज जाने निकला था ASI का बेटा, चार दिन बाद डेम में मिली लाश; मोबाइल और बाइक गायब

    November 22, 2026

    CG Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध

    November 22, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर को मिला राष्ट्रीय दायित्व, ओबीसी मोर्चा की टीम में मिली जगह

    November 22, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : बस्तर को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात’ जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

    November 22, 2026

    CG News : रायपुर में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, CM विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल

    November 22, 2026

    CG Labour Rules 2026 : छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए श्रम नियम, ट्रेड यूनियन से लेकर विवाद समाधान तक बदली व्यवस्था

    November 22, 2026

    कॉलेज जाने निकला था ASI का बेटा, चार दिन बाद डेम में मिली लाश; मोबाइल और बाइक गायब

    November 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.