Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तटीय इलाकों में दिखने लगा ‘रेमल’ का असर, कई ट्रेनें कैंसिल; हेल्पलाइन नंबर जारी
    Chhattisgarh

    तटीय इलाकों में दिखने लगा ‘रेमल’ का असर, कई ट्रेनें कैंसिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

    News EditorBy News EditorMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान रेमल का असर दिखने लगा है। आज रात तक ये चक्रवाती तूफान तटीय इलाकों से टकराएगा। रेमल की वजह से जहां सरकारें पूरी तरह से तैयारी करती दिख रही हैं, वहीं भारतीय रेलवे पर भी इस चक्रवाती तूफानी का असर देखने को मिल रहा है। रेमल तूफान की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। चक्रवात से निपटने के लिए राज्य में एनडीआरएफ की 12 टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके अलावा कोलकाता में 15 आपदा प्रतिक्रिया टीमें बनाई गई हैं।

    चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। जिस ट्रेनों को रद्द किया गया है, वो इस प्रकार है-

    • ट्रेन नंबर 22897 (हावड़ा-दीघा काण्डारी एक्सप्रेस) का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 08137 (पांशकुड़ा-दीघा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल) का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 08139 (पांशकुड़ा-दीघा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल) का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 22898 (दीघा-हावड़ा काण्डारी एक्सप्रेस) का परिचालन 26 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 08136 (दीघा-पांशकुड़ा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल) का परिचालन 27 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 08138 (दीघा-पांशकुड़ा ईएमयू पैसेंजर स्पेशल) का परिचालन 27 मई को नहीं होगा।
    • ट्रेन नंबर 22889 (दीघा-पुरी सुपरफास्ट वीकली ट्रेन) का परिचालन 26 मई को दीघा की बजाय खड़गपुर से होगा।

    जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    रेमल की वजह से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए पहले से ही नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। इसके लिए लालबाजार में एक विशेष नियंत्रण कक्ष खोला गया है। इस नियंत्रण कक्ष में एक ‘एकीकृत टिप्पणी केंद्र’ बनाया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिकारियों के अलावा, फायर बिग्रेड, कार्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, आपदा प्रतिक्रिया बल, कोलकाता नगर पालिका के सदस्य भी रहेंगे। इसके अलावा 9432610428 और 9432610429 पर कॉल करके लालबाजार के कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

    मानसून से पहले चक्रवात

    बता दें कि रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि यह मानसून से पहले के सीजन में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा रविवार सुबह आठ बजे दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और खेपुपारा से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

    27-28 मई को भारी बारिश की चेतावनी

    आईएमडी ने बताया कि इसके और गंभीर होकर सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती बांग्लादेशी तटों को आधी रात को पार करने का अनुमान है। उसने अनुमान जताया कि इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा। मौसम संबंधी अन्य मॉडल के अनुसार, चक्रवात देर शाम तक तटों पर पहुंच सकता है। मौसम कार्यालय ने पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में रविवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.