Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
    Chhattisgarh

    चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

    News EditorBy News EditorOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर में शिकायतकर्ता सिकंदर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी हनुमान प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी रजगामार एवं उसकी पत्नी अनीता यादव द्वारा मकान, जमीन एवं मलबे की बिक्री के संबंध में दिनांक 22.11.2023 को इकरारनामा किया गया था।शिकायत के अनुसार, उक्त इकरारनामा के एवज में आरोपी पक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से ₹7 लाख रुपये प्राप्त किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद न तो शिकायतकर्ता के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी द्वारा उक्त जमीन का सौदा करने के बावजूद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।शिकायत पर चौकी रजगामार पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 420, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

    🚌 उत्तर प्रदेश से वापस आते समय रतनपुर बस स्टैंड में पकड़ा गया आरोपी

    आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 01.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस आ रहा है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड में बस से आते समय पकड़कर गिरफ्तार किया गया।

    ⚖️ 03 स्थायी वारंट भी थे लंबित

    गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी 03 स्थायी वारंट भी लंबित थे। उक्त स्थायी वारंट वर्ष 2022 एवं 2024 के चेक बाउंस से संबंधित प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इन स्थायी वारंटों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

    👮‍♂️ लगातार पतासाजी से मिली सफलता

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रजगामार पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 02.10.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 16.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    ⭐ इनकी रही विशेष भूमिका

    उक्त कार्रवाई में चौकी रजगामार प्रभारी उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह एवं प्रधान आरक्षक केरोबीन की विशेष भूमिका रही।

    🚔 फरार आरोपियों एवं वारंटियों पर कार्रवाई जारी

    कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं लंबे समय से लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा 🚔

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

    October 5, 2026

    धान की खेती से उद्यानिकी की ओर बढ़े आशीष राठौर, मिश्रित खेती से पहली ही वर्ष में कमाए 3.65 लाख रुपये

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.