Sunday, October 26, 2025

प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ के चुनाव सम्पन्न, शकुन गुरुंग बनीं अध्यक्ष

रायपुर। प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ के अगले सत्र के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो गया। यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार श्री राजाराम यादव, प्रदेश यादव समाज अध्यक्ष श्री मनहरण यादव और समाज के संरक्षक एवं संस्थापक श्री असीम थापा की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

इस चुनाव में कुल 153 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर श्रीमती शकुन गुरुंग, उपाध्यक्ष पद पर श्री सम्पत यादव, सचिव पद पर श्रीमती ललिता सिंह, संयुक्त सचिव श्री अमर सिंह अधिकारी और कोषाध्यक्ष श्री उदय बहादुर सुब्बा निर्वाचित हुए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बी. गौतम द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, विकास और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।

पारदर्शी चुनाव के लिए समिति की सराहना

चुनाव में उपाध्यक्ष सम्पत यादव, संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सचिव डी.बी. सुब्बा, जिलाध्यक्ष शंकर पुरी, जिला सचिव कमान सिंह कठायत, संगठन सचिव श्रीमती माया थापा, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सी.बी. थामी, ओम प्रकाश विष्ट, विकास तमांग और शीतल थापा सहित कई सदस्यों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -