Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, डॉक्टर की टेबल के नीचे बैठा मिला कोबरा सांप

    July 21, 2026

    CG NEWS : राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक कदम, नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल को भी मिलेगा उन्नयन का लाभ

    July 21, 2026

    * अकलतरा पुलिस की कार्रवाई: घर में आग लगाने के मामले में महिला गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Electricity Bill Half Scheme : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल हाफ स्कीम में अब 200 यूनिट तक मिलेगी छूट…
    Chhattisgarh

    Electricity Bill Half Scheme : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल हाफ स्कीम में अब 200 यूनिट तक मिलेगी छूट…

    News EditorBy News EditorNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही जनता को बिजली बिल में बड़ी राहत देने जा रही है। राज्य की लोकप्रिय ‘बिजली बिल हाफ स्कीम’ को फिर से संशोधित करने की तैयारी की जा रही है। सरकार इस योजना के तहत 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक की बिजली पर आधा बिल करने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी है। इस फैसले से राज्य के 14 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए संकेत
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दिशा में संकेत देते हुए कहा कि सरकार आम लोगों पर बढ़ते बिजली खर्च का बोझ कम करने के लिए गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक बिजली दरों से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच चुकी है और अंतिम मंजूरी के बाद दिसंबर से नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।

    बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
    वर्तमान दरों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल 800 से 900 रुपए तक आता है, उन्हें नई दरें लागू होने के बाद 420 से 435 रुपए तक का भुगतान करना पड़ेगा। जिसका मतलब है कि उपभोक्ताओं की प्रति बिल औसतन 400 से 450 रुपए तक की बचत हो सकती है।

    कुछ समय पहले भी हुआ था बदलाव
    गौरतलब है कि 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने बिजली सब्सिडी की सीमा में बदलाव करते हुए पहले की 400 यूनिट की सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी। अब सरकार इस फैसले को आंशिक रूप से पलटते हुए 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक छूट देने जा रही है।

    यह निर्णय राज्य के मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार इस फैसले से जनता के भरोसे को मजबूत करने और लोकप्रिय योजनाओं को फिर से सक्रिय करने की दिशा में काम कर रही है।

    यदि दिसंबर से नई व्यवस्था लागू होती है, तो यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सर्दी के मौसम में बड़ी सौगात होगी। सरकार का दावा है कि योजना से राज्य की अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन जनता को सीधी आर्थिक राहत महसूस होगी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, डॉक्टर की टेबल के नीचे बैठा मिला कोबरा सांप

    July 21, 2026

    CG NEWS : राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक कदम, नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल को भी मिलेगा उन्नयन का लाभ

    July 21, 2026

    * अकलतरा पुलिस की कार्रवाई: घर में आग लगाने के मामले में महिला गिरफ्तार

    July 21, 2026

    * पुलिस की सक्रियता से 10 भैंस चोरी का खुलासा, वायरल वीडियो बना आरोपियों की गिरफ्तारी का आधार

    July 21, 2026

    आईटीआई बलौदा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    July 21, 2026

    NDA Meeting: पीएम मोदी का बड़ा बयान- पेपर लीक करने वालों को नहीं बख्शेंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

    July 21, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    कोरबा जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, डॉक्टर की टेबल के नीचे बैठा मिला कोबरा सांप

    July 21, 2026

    CG NEWS : राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक कदम, नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल को भी मिलेगा उन्नयन का लाभ

    July 21, 2026

    * अकलतरा पुलिस की कार्रवाई: घर में आग लगाने के मामले में महिला गिरफ्तार

    July 21, 2026

    * पुलिस की सक्रियता से 10 भैंस चोरी का खुलासा, वायरल वीडियो बना आरोपियों की गिरफ्तारी का आधार

    July 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.