Monday, July 7, 2025

गांव में घुसा दंतैल हाथी:चिंघाड़ सुनकर दहशत में आए लोग, पटाखे और रोशनी कर जंगल की ओर खदेड़ा गया

लोनर दंतैल हाथी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में धान की फसल चट कर गया।कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के कोरबी सर्किल में शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे लोनर चेतक दंतैल हाथी घुस आया। स्थानीय ग्राम कोरबी के कोरबीपारा में उसकी चिंघाड़ सुनकर लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने रातभर दहशत में गुजारी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, जहां लोकेशन के आधार पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने सावधानी के लिए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए मुनादी करवाई। विभाग ने तत्काल कोरबी-चिरमिरी मुख्य सड़क को बंद कराया।

दंतैल हाथी के घुसने की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने तत्काल कोरबी-चिरमिरी मुख्य मार्ग को बंद कराया।
दंतैल हाथी के घुसने की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने तत्काल कोरबी-चिरमिरी मुख्य मार्ग को बंद कराया।

दंतैल हाथी धान की फसल चट कर गया

लोनर दंतैल हाथी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में धान की फसल चट कर गया। उसे देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण अपनी फसल को बचाने के लिए पटाखे जलाकर और टॉर्च से रोशनी करके हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते रहे।

लोनर दंतैल हाथी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में धान की फसल चट कर गया।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -