Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर
    Chhattisgarh

    शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर

    News EditorBy News EditorApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 08 अप्रैल 2026/ जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने शैक्षणिक परिसरों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदारों एवं सीएमओ को दिए। उन्होंने कोटवारों की बैठक लेकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग तथा शिक्षा विभाग को स्कूल, छात्रावास, आश्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले की सभी मेडिकल दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देशों का पालन कराया गया है। साथ ही स्वापक एवं मनःप्रभावी दवाओं की खरीद-बिक्री, पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची तथा स्टॉक का नियमित मिलान किया जा रहा है। विगत दिनों अनेक दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई करने, स्कूल-कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जनजागरूकता अभियान को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई मित्रों की सहायता से इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वालों की जानकारी जुटाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थ अथवा अफीम की अवैध खेती को रोकने हेतु तहसीलदारों को अलर्ट रहने और पटवारियों सहित राजस्व अमले को सतर्क कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शैक्षणिक परिसरों के आसपास तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वाले ठेलों को जब्त करने का सुझाव दिया।
    कलेक्टर ने नशामुक्ति हेतु जारी राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर 14446 तथा अवैध मादक पदार्थ संबंधी शिकायत हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026

    तंबाकू नियंत्रण अभियान में कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 प्रकरणों में चालान*

    November 21, 2026

    चेक बाउंस के मामले में 21 नवम्बर 2026 को विषेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

    November 21, 2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का मैदानी निरीक्षण, किसानों से ली जा रही की जानकारी

    November 21, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    प्रधानमंत्री PM Modi’ ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, बोले- अब बिहार में निवेश की चर्चा होती है

    November 21, 2026

    CG Naxal News : छत्तीसगढ़ में बड़े हमले की फिराक में थे नक्सली’ जंगल से बरामद हुआ शक्तिशाली प्रेशर कुकर IED

    November 21, 2026

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का भूकंप; तीन दिन में दूसरी बार महसूस हुए झटके

    November 21, 2026

    तंबाकू नियंत्रण अभियान में कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 प्रकरणों में चालान*

    November 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.