Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    UPI Transaction : UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर’ ₹1 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर आया नया अपडेट

    September 18, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई से बवाल, सरकारी भवन तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » PM मोदी की यात्रा से पहले ही फ्रांस ने भारत को दिया बड़ा गिफ्ट, राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान
    Featured

    PM मोदी की यात्रा से पहले ही फ्रांस ने भारत को दिया बड़ा गिफ्ट, राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान

    News EditorBy News EditorJune 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    india france rafale fighter jet deal- India TV Hindiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस यात्रा से पहले भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। फ्रांस ने स्पष्ट किया है कि वह राफेल लड़ाकू विमानों के लिए तकनीक हस्तांतरण (Transfer of Technology – ToT) और भारतीय हथियारों के एकीकरण (Integration) को लेकर पूरी तरह सहज है। फ्रांसीसी सूत्रों ने बताया कि “मेक इन इंडिया” इस सौदे का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। भारत द्वारा विकसित हथियारों, मिसाइलों और गोला-बारूद को राफेल विमानों पर फोकस करना भी समझौते का अभिन्न अंग है। फ्रांस ने यह भी दोहराया कि वह भारत के साथ अपने रक्षा संबंधों को केवल “ग्राहक और आपूर्तिकर्ता” के रिश्ते के रूप में नहीं देखता, बल्कि इसे एक लांग टर्म रणनीतिक साझेदारी मानता है

    114 नए राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया शुरू

    भारत ने फ्रांस को 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए औपचारिक लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (LoR) भेज दिया है। यह सरकारी स्तर पर रक्षा खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक औपचारिक दस्तावेज होता है। भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए खरीदे जाने वाले ये राफेल विमान “मेक इन इंडिया” योजना के तहत निर्मित किए जाएंगे। इसके लिए फ्रांसीसी विमान निर्माता डसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) किसी भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी करेगा।भारत ने इस सौदे के लिए कुछ गैर-परक्राम्य (Non-Negotiable) शर्तें रखी हैं। इनमें स्वदेशी हथियारों का एकीकरण, भारतीय डेटा लिंक प्रणाली और डिजिटल नेटवर्किंग शामिल हैं। सौदे के तहत इंजन, एयरफ्रेम और एवियोनिक्स तकनीक का हस्तांतरण किया जाएगा। इसके अलावा सभी 114 विमानों में भारतीय हथियारों और मिसाइलों को इंक्लूड किया जाएगा। डसॉल्ट सुरक्षित डेटा लिंक भी उपलब्ध कराएगा, जिससे राफेल विमान भारतीय रडार, सेंसर और ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम के साथ पूरी तरह जुड़ सकेंगे।

    नए राफेल में होंगी और भी ज्यादा खूबियां

    भारतीय वायुसेना वर्तमान में 2015 में खरीदे गए 36 राफेल विमानों का F3R संस्करण संचालित करती है। हालांकि, डसॉल्ट अब अधिक उन्नत F-4 संस्करण पेश कर चुका है और भविष्य में F-5 संस्करण भी आने वाला है। भारत नए सौदे में F-4 और आगामी F-5 संस्करणों का मिश्रण चाहता है। इन नए संस्करणों में अत्याधुनिक AESA रडार, बेहतर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता, उन्नत आत्म-सुरक्षा प्रणाली, लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलें और बेहतर उपग्रह संचार सुविधाएं शामिल होंगी। नई पीढ़ी के राफेल विमानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एल्गोरिद्म भी लगाए जाएंगे, जो पायलट को बेहतर स्थितिजन्य जागरूकता (Situational Awareness) और  निर्णय लेने में सहायता करेंगे। इससे युद्धक्षेत्र में विमान की प्रभावशीलता और जीवित रहने की क्षमता बढ़ेगी।

    55-60 प्रतिशत तक होगा स्वदेशीकरण

    डसॉल्ट के साथ-साथ इंजन निर्माता सफरान (Safran) और एवियोनिक्स कंपनी थेल्स (Thales) भी तकनीक हस्तांतरण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। एयरफ्रेम, इंजन और एवियोनिक्स निर्माण तकनीक भारत में स्थापित होने के बाद इस परियोजना में स्वदेशी सामग्री की हिस्सेदारी 55 से 60 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।भारतीय वायुसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा। भारतीय वायुसेना पहले से 36 राफेल विमानों का संचालन कर रही है, जबकि भारतीय नौसेना ने 26 नौसैनिक राफेल विमानों का ऑर्डर दिया है। यदि 114 नए विमानों का सौदा पूरा होता है तो भारत के पास कुल 176 राफेल विमान हो जाएंगे।

    अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल के लिए प्रशिक्षण और मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (MRO) सुविधा पहले से ही कार्यरत है। भारतीय वायुसेना के पास दो अतिरिक्त स्क्वाड्रन यानी लगभग 36 से 38 विमानों को तुरंत शामिल करने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं।

    पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा

    आपको बता दें कि पीएम मोदी 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर हो रही है। इसके बाद पीएम मोदी 16 से 19 जून के बीच फ्रांस के इवियन और पेरिस का भी दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी 16 से 17 जून तक फ्रांस के इवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    UPI Transaction : UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर’ ₹1 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर आया नया अपडेट

    September 18, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई से बवाल, सरकारी भवन तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    September 18, 2026

    CG Crime News : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप, स्कूल से निकाला बाहर’ परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    September 18, 2026

    CG News : श्रमिकों को बड़ी सौगात, ई-रिक्शा खरीदने पर मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान

    September 18, 2026

    घर नहीं पहुंचीं तो शुरू हुई तलाश’ तालाब में मिलीं 3 बच्चियों की लाशें, गांव में पसरा मातम

    September 18, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : वाइडनेयर स्कूल की जमीन बिक्री का मामला गरमाया, राजगामी संपदा न्यास करेगी उच्चस्तरीय जांच की मांग

    September 18, 2026

    UPI Transaction : UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर’ ₹1 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर आया नया अपडेट

    September 18, 2026

    कोरबा में SECL की कार्रवाई से बवाल, सरकारी भवन तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    September 18, 2026

    CG Crime News : छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप, स्कूल से निकाला बाहर’ परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    September 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.