Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में आंगनबाड़ी की व्यवस्था पर सवाल, किताब-कॉपी की जगह बच्चों के हाथों में थमाए जूठे बर्तन!

    November 26, 2026

    CG Train Cancelled : रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी’ देखें पूरी सूची

    November 26, 2026

    CG NEWS : CM जनदर्शन में ग्रामीण ने बताई गांव की बदहाली, आजादी के बाद से सड़क नहीं बनने पर लगाई गुहार

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इव्हीएम-वीवीपैट प्रदर्शित कर मतदाताओं को वोट डालने किया जा रहा जागरूक
    Chhattisgarh

    इव्हीएम-वीवीपैट प्रदर्शित कर मतदाताओं को वोट डालने किया जा रहा जागरूक

    News EditorBy News EditorJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 15 जुलाई 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईव्हीएम एवं वीवीपैट के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु जिला कार्यालय में ईव्हीएम एवं वीवीपैट से आम मतदाताओं को रूबरू कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट आने वाले आम मतदाता मशीन का अवलोकन करने के साथ ही इव्हीएम का बटन दबाकर वोट डालना सीख रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिला कार्यालय कोरबा में ईव्हीएम डेमोंस्ट्रेशन का शुभारंभ 10 जुलाई को मॉक वोट डालकर किया गया था। विगत एक सप्ताह से जिले के नागरिकों और मतदाताओं ने इव्हीएम से वोट डालने और वीवीपैट के विषय में जानकारी हासिल की। पहली बार मतदाता बने युवाओं ने भी कौतुहलवश इव्हीएम और वीवीपैट के विषय में जानकारी ली। उन्होंने अपने सवालों से अनेक जिज्ञासाओं को भी पूरा किया। मौके पर उपस्थित मास्टर्स ट्रेनर्स के माध्यम से प्रदर्शन स्थल पर कोई भी व्यक्ति ईव्हीएम एवं वीवीपैट कार्यप्रणाली तथा मतदान की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों को उच्च प्राथमिकता और बहुत ही गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के संबंध में जानकारी व प्रदर्शन को व्यापक रूप से आमजनों तक पहुचाने के निर्देश देकर इसके लिए मास्टर्स टेनर्स की ड्युटी लगाने, तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को नोडल बनाते हुए ईवीएम को लाने ले जाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के साथ स्ट्रांग रूम एसडीएम कार्यालय में बनाने तथा लॉगबुक के माध्यम से समय अंकित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री झा ने नये मतदाताओं को भी ईव्हीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन का लाभ उठाकर वोट डालने की विधि को जानने तथा सभी मतदाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक रहने की अपील की है।

    18 से मोबाइल वैन के माध्यम से होगा ईव्हीएम एवं वीवीपैट का डेमोंस्ट्रेशन

    जिले में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के साथ ही जिले के मतदाताओं को मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ईव्हीएम एवं वीवीपैट की जानकारी मिलेगी। 18 जुलाई से यह जिले के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ईव्हीएम एवं वीवीपैट कार्यप्रणाली तथा मतदान की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में आंगनबाड़ी की व्यवस्था पर सवाल, किताब-कॉपी की जगह बच्चों के हाथों में थमाए जूठे बर्तन!

    November 26, 2026

    CG Train Cancelled : रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी’ देखें पूरी सूची

    November 26, 2026

    CG NEWS : CM जनदर्शन में ग्रामीण ने बताई गांव की बदहाली, आजादी के बाद से सड़क नहीं बनने पर लगाई गुहार

    November 26, 2026

    कोरबा में हाथी को परेशान करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर लेकर जंगल पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026

    PM Modi News : संविधान दिवस पर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, OBC आरक्षण को लेकर लगाया बड़ा आरोप

    November 26, 2026

    CG News : चंगाई सभा को लेकर विवाद, श्रीराम पर कथित टिप्पणी के मामले में पुलिस शिकायत दर्ज

    November 26, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कोरबा में आंगनबाड़ी की व्यवस्था पर सवाल, किताब-कॉपी की जगह बच्चों के हाथों में थमाए जूठे बर्तन!

    November 26, 2026

    CG Train Cancelled : रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 27 से 30 नवंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी’ देखें पूरी सूची

    November 26, 2026

    CG NEWS : CM जनदर्शन में ग्रामीण ने बताई गांव की बदहाली, आजादी के बाद से सड़क नहीं बनने पर लगाई गुहार

    November 26, 2026

    कोरबा में हाथी को परेशान करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर लेकर जंगल पहुंचे 3 आरोपी गिरफ्तार

    November 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.