छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले शुक्रवार शाम जारी हुए एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि, नतीजों में 40 तक भी कांग्रेस नहीं पहुंचेगी। अरुण साव का कहना है कि अधिकांश पोल ने बता दिया कि भाजपा सरकार बना रही है।

भूपेश बोले- ऑपरेशन लोटस को नहीं दे पाएंगे अंजाम
दिल्ली दौरे से वापस लौटे भूपेश बघेल ने कहा कि, एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार हमारी बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर कहा, इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम पूरी बहुमत से आएंगे, हमे अपनी मेहनत पर विश्वास है। वे ऑपरेशन लोटस को अंजाम नही दे पाएंगे।
