Hydrogen Train News: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ भीड़ किसी स्टेशन पर आ रही ट्रेन पर पत्थर बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अभिजित दीपके के समर्थन में ट्रेन पर पत्थर बरसा रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो से सही तरीके से पता नहीं चल पा रहा है कि ये कौन सी ट्रेन है और पत्थरबाजी किस स्टेशन पर हुई. हालांकि, ये साफ तौर पर दिख रहा है कि स्टेशन पर आ रही गाड़ी पर सामने से भीड़ अटैक कर रही है.
सोशल मीडिया पर इस ट्रेन पर अटैक होने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ नए दावे भी सामने आने लगे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इंजन भले ही हाइड्रोजन ट्रेन जैसा लग रहा हो, लेकिन ये वैग-12 बताया जा रहा है. WAG-12 एक 12,000 HP का इलेक्ट्रिक फ्रेट लोकोमोटिव है जिसे इंडियन रेलवे और एल्सटॉम ने बनाया है। बिहार के मधेपुरा फैक्ट्री में बना यह लोकोमोटिव 6,000 टन की मालगाड़ियों को 120 km/h तक की स्पीड से खींच सकता है. इसका इंजन बिलकुल हाइड्रोजन ट्रेन की तरह लग रहा है. इसलिए लोग इसे हाइड्रोजन ट्रेन समझने की भूल कर रहे हैं. हालांकि, हम आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार करेंगे.
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है दावा
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करने वाले कुछ हैंडल का दावा है कि ये हाइड्रोजन ट्रेन पर अटैक आज जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़ा हुआ है. कुछ शेयर करने वाले हैंडल ने सीजेपी के संस्थापक और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है. लोगों ने सीजेपी और अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेकर कह रहे हैं कि आपके समर्थक ट्रेन पर हमला कर रहे हैं क्या आप इसी तरीके का विकास करना चाहते हैं.



