Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : राजनीति छोड़ सिंगिंग में छाए अमित जोगी’ कौआ की आवाज निकालते वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    October 1, 2026

    CG Road Accident : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, नर्स ने मौके पर तोड़ा दम’ सूरजपुर में भी हादसे में युवक की मौत

    October 1, 2026

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट
    Entertainment

    मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

    News EditorBy News EditorJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाई गई। इस घटना के बाद से उनके पिता स्थानीय अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को, दो अज्ञात लोगों ने पंजाब के मोगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में एंट्री की और उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद तानिया की टीम ने एक बयान भी जारी किया है।

    पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर किया जानलेवा हमला

    पंजाब मेनिया को दी गई प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और मरीज होने का नाटक किया। पुलिस अधीक्षक (मोगा) ने पुष्टि की, ‘हमलावर एक खतरनाक प्लान के साथ आए थे। वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक से गोली चला दी।’ मरीजों की देखभाल करते समय डॉक्टर को दो गोलियां लगीं। उनकी हालत अभी भी बहुत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि डॉ. कंबोज को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। हालांकि, कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। अधिकारी अब संभावित जबरन वसूली के प्रयासों सहित कई मामले की जांच कर रहे हैं। अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है और क्लिनिक के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। शूटरों की पहचान करने में मदद के लिए आस-पास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

    गमगीन हालत में तानिया

    पंजाबी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘तानिया और परिवार की ओर से, हम यह शेयर करना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक समय है। हम मीडिया से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा संभलने का वक्त दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।’

    कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया?

    तानिया को पंजाबी फिल्मों जैसे ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘सूफना’, ‘रब्ब दा रेडियो 2’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘ओए मखना’ में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म ‘सुफना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। जानकारी के लिए बता दें कि तानिया पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : राजनीति छोड़ सिंगिंग में छाए अमित जोगी’ कौआ की आवाज निकालते वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    October 1, 2026

    CG Road Accident : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, नर्स ने मौके पर तोड़ा दम’ सूरजपुर में भी हादसे में युवक की मौत

    October 1, 2026

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 608 अभ्यर्थियों के चयन में दखल से इनकार

    October 1, 2026

    Korba Crime News: पांच साल से फरार स्थायी वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    October 1, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमने लगा बारिश का दौर, मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

    October 1, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : राजनीति छोड़ सिंगिंग में छाए अमित जोगी’ कौआ की आवाज निकालते वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    October 1, 2026

    CG Road Accident : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, नर्स ने मौके पर तोड़ा दम’ सूरजपुर में भी हादसे में युवक की मौत

    October 1, 2026

    Raipur Women T20 Match : रायपुर में पहली बार सीनियर महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय T20, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

    October 1, 2026

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 608 अभ्यर्थियों के चयन में दखल से इनकार

    October 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.