कोरबा 07 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा दिए गए निर्देश के तहत विभागीय अधिकारियों द्वारा फील्ड पर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन की जानकारी ली जा रही है और मौके पर अधिकारियों को निर्देश देकर कार्यों में प्रगति लाने कहा जा रहा है। इसी कड़ी में उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत, उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक श्रीमती आभा पाठक द्वारा विकास खण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम समेलीभाठा में बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर कृषकों को कृषि गतिविधियों से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत नगईबछेरा में वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री सुरेश नागदेव, सीके ठाकुर तथा अन्य अधिकारियों के साथ उप संचालक श्री अनंत ने कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के अंतर्गत मसूर मिनीकिट गेहूं बीज उपलब्ध कराते हुए बुआई का निरीक्षण किया गया और कृषि उत्पादन बढ़ाने जानकारी दी। सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा ग्राम कोरई में निरीक्षण कर बाड़ी विकास की जानकारी किसानों को दी गई। उन्होंने पंडरीपानी में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर ने पहाड़ी कोरवाओं और बिरहोर जनजाति परिवारों के दस्तावेज संकलित करने शिविर लगाया और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर यहां भर्ती बच्चों की जानकारी ली और समय पर पोषण आहार प्रदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस कोरबा शहरी सेक्टर मुड़ापार में आयोजित मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना शिविर में भी अपनी उपस्थिति दी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के विषय में बताया। श्रीमती चखियार ने बाल गृह बालक में निवासरत् बच्चों से मुलाकात कर केंद्र का अवलोकन किया। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलगिरी बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ ने चिकित्सालय में व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक के माध्यम से समय पर उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल जांच आदि के संबंध में निर्देश दिए। पशुधन चिकित्सा विभाग के उप संचालक श्री एस. पी. सिंह ने ग्राम बेंदरकोना, करमंदी व चाकामार में राज्य डेयरी विकास योजना के तहत प्रदाय इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न बछड़ों का निरीक्षण कर किसानों को पशुपालन की जानकारी दी। रेशम विभाग के श्री बलभद्र सिंह ने टसर केंद्र कटघोरा और कोरबा का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई और उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल ने अंकुर विशेष विद्यालय (बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए) का आकस्मिक निरीक्षण किया।
/कमलज्योति/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




