Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, 21 वर्षीय सागर कंवर की मौत

    September 25, 2026

    CG School News : स्कूल में हंगामा’ नशे में पहुंचे प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, महिला शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

    September 25, 2026

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » फारूक अब्दुल्ला बोले-जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की जांच अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां करें:एक दिन पहले दो टूरिस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की, भाजपा नेता को गोली मारी
    BREAKING

    फारूक अब्दुल्ला बोले-जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की जांच अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां करें:एक दिन पहले दो टूरिस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की, भाजपा नेता को गोली मारी

    News EditorBy News EditorMay 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    फारूक अब्दुल्ला शोपियां और अनंतनाग में हुए आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। - Dainik Bhaskarजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शोपियां और अनंतनाग में हुए आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले में जांच करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं से टूरिज्म सेक्टर पर असर पड़ रहा है।

    जम्मू-कश्मीर में शनिवार (18 मई) की रात एक घंटे के भीतर दो जगह आतंकी हमले हुए थे। पहली घटना अनंतनाग के पहलगाम के पास एक ओपन टूरिस्ट कैंप में हुई थी। यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट कपल को गोली मार दी थी। पति-पत्नी रिसॉर्ट में रुके हुए थे। उनकी हालत स्थिर है। कपल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है।

    इस घटना के कुछ देर बाद शोपियां के हीरपोरा में रात करीब 10.30 बजे आतंकियों ने लोकल भाजपा नेता ऐजाज अहमद शेख को गोली मारी थी। ऐजाज अहमद को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। ऐजाज अहमद पूर्व सरपंच थे।

    पहली तस्वीर भाजपा नेता ऐजाज अहमद की है, जिनकी मौत हुई है। दूसरी तस्वीर जयपुर की फराह की है, जो अपने पति के साथ घूमने आई थी।
    पहली तस्वीर भाजपा नेता ऐजाज अहमद की है, जिनकी मौत हुई है। दूसरी तस्वीर जयपुर की फराह की है, जो अपने पति के साथ घूमने आई थी।

    अब्दुल्ला ने कहा- हमला किसी ने भी किया हो जांच जरूर होनी चाहिए
    फारूक अब्दुल्ला ने कहा- आतंकवाद अभी भी यहां मौजूद है। चाहे वह (भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख) किसी भी पार्टी के सदस्य हों या कोई आम आदमी, अगर किसी को निशाना बनाया जा रहा है तो मामले की जांच होनी चाहिए। चाहे उन्हें आतंकवादियों ने मारा हो या यहां के लोगों ने, किसी पर उंगली उठाने से पहले, इसकी तेजी से जांच होनी चाहिए।

    पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा
    फारूक अब्दुल्ला ने कहा- इस तरह के हमलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग पर असर पड़ेगा। पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया गया। यह एक त्रासदी है, इससे हमारा पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है। मैंने कहा था कि जब तक आतंकवाद नहीं रुकता, तब तक हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) से कोई बातचीत नहीं होगी।

    हमें उनसे सहयोग की जरूरत है। हमें उस व्यक्ति की पहचान करने की जरूरत है जो यहां आकर निर्दोषों की हत्या कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों को मामले की जांच करनी चाहिए।

    वोटिंग से पहले हुए दोनों हमले
    जम्मू-कश्मीर में दोनों हमले तब हुए है, जब यहां आर्टिकल-370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 20 मई को पांचवें फेज में बारामूला सीट पर मतदान होना है। 25 मई को छठे फेज में अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान होगा। उधमपुर और जम्मू में 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। श्रीनगर में 13 मई को वोटिंग हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, 21 वर्षीय सागर कंवर की मौत

    September 25, 2026

    CG School News : स्कूल में हंगामा’ नशे में पहुंचे प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, महिला शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

    September 25, 2026

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026

    Teacher Recruitment 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 6,812 पदों पर भर्ती का ऐलान

    September 25, 2026

    CG New Flight : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई हवाई सेवा, रायपुर-अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए उड़ान जल्द

    September 25, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    कोरबा सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बाइक, 21 वर्षीय सागर कंवर की मौत

    September 25, 2026

    CG School News : स्कूल में हंगामा’ नशे में पहुंचे प्रधान पाठक का वीडियो वायरल, महिला शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

    September 25, 2026

    BREAKING NEWS : अफसर के घर नोटों का अंबार देख अधिकारी भी हैरान, गड्डियां गिनने के लिए बुलाई गई कैश काउंटिंग मशीन

    September 25, 2026

    निर्माणाधीन घर में काम कर रहा मजदूर 33 केवी लाइन की चपेट में आया, हालत गंभीर

    September 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.