Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बेटे के जन्मदिन से पहले पिता की मौत, रेगिस्तान में जीपीएस फेल होने से भटका CG का युवक
    Chhattisgarh

    बेटे के जन्मदिन से पहले पिता की मौत, रेगिस्तान में जीपीएस फेल होने से भटका CG का युवक

    News EditorBy News EditorSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    दुर्ग: सऊदी अरब में काम करने गए भिलाई के सेक्टर-7 निवासी शहजाद खान (29) की रेगिस्तान के तूफान में फंसकर मौत हो गई। गर्म रेत में झुलसने से उसकी जान गई है। चार दिन बाद सऊदी पुलिस ने शव बरामद किया। इसके बाद उसे हैदराबाद भेज दिया गया। परिजनों ने गुरुवार 12 सितंबर को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
    शहजाद के चाचा अमानुल्लाह खान ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद से वे ही उसकी देखभाल कर रहे थे। शहजाद शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले वह सेक्टर-7, रोड-26, क्वार्टर-9बी स्थित अपने घर आया था। उसके पिता बीएसपी में काम करते थे।
    शहजाद सात साल से सऊदी अरब के अल हुफुफ में एक टेली-कम्युनिकेशन कंपनी में सर्वेयर के पद पर काम कर रहा था। नौकरी के दौरान वह दम्माम में रहता था। कंपनी ने उसे और उसके सूडान के साथी को सर्वे के लिए रेगिस्तान में भेजा था।
    दोनों कर्मचारी 19 अगस्त को अपनी गाड़ी से सूडान के रास्ते निकले थे। रास्ता भटकने के डर से उन्होंने जीपीएस ट्रैकर भी रखा था। अचानक उनकी गाड़ी का GPS सिग्नल फेल हो गया और रेगिस्तान में फंस गई। इसी दौरान रेगिस्तान में तूफान आने से वे रास्ता भटक गए।
    दोनों तीन दिनों तक रास्ता खोजते रहे, लेकिन मंजिल नहीं मिली। इस बीच उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया और फोन की बैटरी डेड हो गई। तीन दिन तक तपती रेत में बिना खाना पानी के शहजाद और उसके दोस्त ने दम तोड़ दिया। शहजाद का पूरा शरीर गर्म रेत से कोयले की तरह काला पड़ गया।

    अमानउल्ला ने बताया कि, जब शहजाद ऑफिस नहीं लौटा तो कंपनी के लोगों ने दोनों की खोजबीन शुरू की। कंपनी के दो हेलिकॉप्टर रेगिस्तान में उसे खोजने पहुंची। जब वो नहीं मिले तो दूसरे दिन चार हेलीकॉप्टर भेजा गया। तीन दिन बाद 22 अगस्त को उसकी गाड़ी रेगिस्तान के बीच दिखी।
    कंपनी के लोग गाड़ी के पास गए तो शहजाद और उसका दोस्त मृत पड़े मिले। इसके बाद दोनों का शव सउदी के शहर लाया गया। यहां पूरी प्रक्रिया के बाद शहजाद के शव को भारत हैदराबाद एयरपोर्ट भेजा गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026

    CG NEWS : विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर’ मुफ्त स्कूली शिक्षा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

    June 9, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी’ राज्य में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती

    June 9, 2026

    CG NEWS : जेल प्रशासन पर उठे सवाल’ केंद्रीय जेल में 10 दिनों में तीसरी मौत से मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज

    June 9, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    जिले में अभियान चलाकर नक्शा बटांकन कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

    June 9, 2026

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

    June 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 9, 2026

    CG NEWS : विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर’ मुफ्त स्कूली शिक्षा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

    June 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.