थाना अकलतरा क्षेत्र के सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा अकलतरा में आवेदक लक्ष्मीलाल पटेल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा खाता संचालित है जिसमें धान बिक्री का पैसा जमा था। प्रार्थी द्वारा बैंक में जाकर अपना खाता चेक कराया तो पता चला कि उसके जानकारी के बैगर 5,50,000/ रूपये को फर्जी तरीके से आहरण कर लिया गया है।
⏩ आरोपी सेवा सहकारी समिति का संस्था प्रभारी था पूर्व में भी इसी तरह किसानो का रकम हडपकर फर्जी कार्य कर चुका है जिसके द्वारा बैंक के कर्मचारी अधिकारी के साथ सांठगांठ कर किसान के खाते से रकम आहरण करना पाए जाने से धोखाधड़ी का मामला दर्ज विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है आरोपी के मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।



