Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : दर्दनाक हादसों से दहला छत्तीसगढ़’ तीन जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की जान गई, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    July 28, 2026

    आजीविका डबरी बना किसान पिताम्बर बरेठ के लिए समृद्धि का आधार

    July 28, 2026

    भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ट्रेन में हुई फायरिंग, ASI सहित 4 यात्रियों की मौत, गोली चलाने वाला RPF कांस्टेबल गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    ट्रेन में हुई फायरिंग, ASI सहित 4 यात्रियों की मौत, गोली चलाने वाला RPF कांस्टेबल गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के पालघर से चलती ट्रेन में फायरिंग की खबर सामने आई है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। यह घटना वापी और सूरत स्टेशन के बीच हुई। RPF कांस्टेबल ने अपने ASI पर गोली चलाई। उसके बाद गोली तीन और यात्रियों को लगी। पुलिस ने RPF कांस्टेबल को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

    RPF कांस्टेबल की पहचान 30 वर्षीय चेतन सिंह के रूप में हुई है। घटना स्थल पर जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस मौजूद है। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) ट्रेन के B5 कोच में सोमवार सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर ये गोलीबारी हुई। चारों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। RPF कांस्टेबल ने गोली क्यों चलाई इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

    बयंदर पोस्ट पर पकड़ा गया आरोपी कांस्ट्रेबल

    पुलिस के मुताबिक, कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना है। सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं। उक्त कांस्टेबल को बयंदर पोस्ट पर पकड़ा गया है। नॉर्थ जीआरपी के डीसीपी को सूचना दे दी गई है।

    चलती ट्रेन में गोलीबारी से मच गया हड़कंप

    जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई तो हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पश्चिमी रेलवे ने बयान में कहा, “पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।”

    पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ का बयान आया सामने

    पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ का कहना है, “मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली है। एक आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने सहयोगी एएसआई टीकाराम मीना पर गोली चला दी और घटना के दौरान तीन अन्य यात्रियों को भी गोली लग गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार “उसने अपने सरकारी हथियार से गोली चलाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : दर्दनाक हादसों से दहला छत्तीसगढ़’ तीन जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की जान गई, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    July 28, 2026

    आजीविका डबरी बना किसान पिताम्बर बरेठ के लिए समृद्धि का आधार

    July 28, 2026

    भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    July 28, 2026

    Korba News: 15-20 मीटर दूर से चलाया तीर, निशाना था बड़ा भाई लेकिन छोटे भाई को जा लगा

    July 28, 2026

    बस्तर रेजिमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, रक्षा मंत्री के पत्र के बाद सेना में नई यूनिट गठन की उम्मीद बढ़ी

    July 28, 2026

    Supreme Court’ का बड़ा हस्तक्षेप, नाबालिग छात्रों को राहत, डिजिटल एविडेंस सुरक्षित रखने के आदेश

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Accident News : दर्दनाक हादसों से दहला छत्तीसगढ़’ तीन जिलों में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की जान गई, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    July 28, 2026

    आजीविका डबरी बना किसान पिताम्बर बरेठ के लिए समृद्धि का आधार

    July 28, 2026

    भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान चाम्पा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    July 28, 2026

    Korba News: 15-20 मीटर दूर से चलाया तीर, निशाना था बड़ा भाई लेकिन छोटे भाई को जा लगा

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.