Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    November 18, 2026

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला श्रीमती कौशिल्या देवी साय होगी समारोह की मुख्य अभ्यागत ।
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला श्रीमती कौशिल्या देवी साय होगी समारोह की मुख्य अभ्यागत ।

    News EditorBy News EditorMarch 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा । चांपा नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था चांपा सेवा संस्थान की महिला विंग द्वारा दिनांक 12 मार्च 2025 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है । छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती कौशिल्या देवी साय जो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की अर्द्धांगिनी हैं, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी । यह आयोजन चांपा-कोरबा रोड़ स्थित चांपा सेवा संस्थान के उर्जावान अध्यक्ष मनोज मित्तल के निवास स्थान में दोपहर 12 बजें से आयोजित हैं ।

    प्रेम, सौहार्द्र और एकता का संदेश देते हुए इको फ्रेंडली होली ।

    इस समारोह में इको फ्रेंडली होली का आयोजन किया जाएगा , जिसमें प्रेम, सौहार्द्र और एकता का संदेश दिया जाएगा । यह आयोजन रंगों की फुहार , लोक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शानदार कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा ।

    ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं ।

    चांपा सेवा संस्थान की महिला विंग द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के इस वर्ष का होली संदेश हैं ‘ होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाई-चारे को बढ़ावा मिलता हैं और अपनी सांस्कृतिक , राजनैतिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं ।

    समारोह को सफल बनाने महिला ने विंग की पूरी टीम समर्पित भाव से लगी हुई हैं ।

    दैनिक समाचार-पत्रों से सम्बद्ध शशिभूषण सोनी ने चांपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज मित्तल से विस्तृत चर्चा की । उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम और भाई-चारे को बढ़ाने का त्यौहार हैं । चांपा नगर के लोगों को इस दिवस को लेकर भारी उत्साह रहता हैं । यह अवसर निश्चित रूप से नगर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करेगा । इस वर्ष होली की पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय के विशेष अतिथि में 12 मार्च 2025 दिन बुधवार को आयोजित किया गया हैं । समारोह को सफल बनाने महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमति रजनी-सिद्धनाथ सोनी, उपाध्यक्ष सरिता, सचिव हेमा सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमति अन्नपूर्णा देवी सोनी, पद्मा शर्मा , मीरा-सुशांत चौधरी,मणि माला शर्मा, धर्मा देवांगन,मुन्नी देवांगन,वंदना पाण्डेय,गुंजा देवांगन , संगीता-सुरेश पाण्डेय बहनजी ,संतोषी दुबे,मधु,राधिका सोनी शैल पाण्डेय, प्रियमदा पाण्डेय , श्वेता राठौर के साथ-साथ श्रीमति शारदा मित्तल,डॉ धनेश्वरी जागृति , डॉ कुमुदिनी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं आयोजन को सफल बनाने में जोर-शोर से लगी हुई हैं । इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, व्यवसायियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामना देंगे ।

    होली खुशियां बांटने और रिश्तों में मिठास लाने का पर्व हैं ।

    जगदीश पटेल सीजी लाईव न्यूज़-24 के संपादक तथा सहयोगी लेखक शशिभूषण सोनी ने बताया कि होली खुशियां बांटने और रिश्तों में मिठास घोलने के लिए एक-दुसरे को रंग लगाने के साथ विभिन्न तरह के पकवानों, व्यंजनों और पेय पदार्थों इस आयोजित समारोह में दिखेगा । गुंजिया और ठंढाई विशेष रूप से सेवा संस्थान द्वारा परोसा जायेगा ‌।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    November 18, 2026

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, छात्रों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

    November 18, 2026

    CG News : ‘दादाजी, मुझे बचा लीजिए…’ 3 साल की काव्या की पीएम मोदी से मार्मिक अपील, इलाज के लिए मांगी मदद

    November 18, 2026

    Jammu Kashmir Encounter : मस्जिद में छिपकर बैठा था लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी, सुरक्षाबलों ने घेरकर किया ढेर

    November 18, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    November 18, 2026

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, छात्रों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

    November 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.