Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ने चौंकाया, कई दिग्गजों के कटे टिकट, 10 प्रमुख बातें
    Chhattisgarh

    लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ने चौंकाया, कई दिग्गजों के कटे टिकट, 10 प्रमुख बातें

    News EditorBy News EditorMarch 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई पहली लिस्‍ट से चौंकाया है. बीजेपी ने इस बार रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हर्षवर्धन, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कुछa अन्य सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है. लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ अपनी पहली सूची जारी करते हुए 34 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया है.

    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

    1. दक्षिणी दिल्ली की पूर्व महापौर और भाजपा की दिल्ली इकाई की महासचिव कमलजीत सहरावत पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी. सहरावत को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और दो बार के निवर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा की जगह टिकट दिया गया है. सहरावत जाट समुदाय से हैं.
    2. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ के सचिव प्रवीण खंडेलवाल चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार बने हैं. पार्टी ने इस सीट से दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की जगह खंडेलवाल को मैदान में उतारा है.
    3. भाजपा ने दक्षिण दिल्ली से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी के बजाय दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को इस सीट से टिकट दिया. रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. दिल्ली प्रदेश भाजपा नेताओं ने अनुमान जताया कि संसद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सांसद के प्रति रमेश के व्यवहार से जुड़े हालिया विवाद के कारण उन्हें अपना टिकट गंवाना पड़ा है.
    4. सुप्रीम कोर्ट की वकील और दिल्ली भाजपा की सचिव बांसुरी स्वराज को बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से दो बार सांसद और केंद्रीय मंत्री लेखी पर तरजीह दी है. बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह अपनी मां द्वारा स्थापित विरासत को कायम रखने की कोशिश करेंगी.
    5. भाजपा पार्टी ने परिमल शुक्लाबैद्य को असम की सिलचर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां 2019 के आम चुनाव में राजदीप रॉय ने जीत हासिल की थी. वहीं, रंजीत दत्ता तेजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिस पर 2019 में पल्लब लोचन दास ने जीत दर्ज की थी. भाजपा ने मौजूदा सांसद रामेश्वर तेली को हटाकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है.
    6. छत्तीसगढ़ की 11 सीट के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची में चार चेहरे नये शामिल हैं. जांजगीर चांपा (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से, मौजूदा सांसद गुहाराम अजगल्ले की जगह पार्टी के उम्मीदवार कमलेश जांगड़े चुनाव लड़ेंगे. रायपुर से, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल मैदान में उतरेंगे, न कि सुनील कुमार सोनी जिन्होंने 2019 में यह सीट जीती थी. राज्य की महासमुंद सीट से मौजूदा सांसद चुन्नी लाल साहू की जगह भाजपा उम्मीदवार रूप कुमारी चौधरी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. कांकेर (सुरक्षित) सीट पर मौजूदा सांसद मोहन मंडावी की जगह भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग ने ले ली.
    7. भाजपा ने गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से 15 के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिये. भाजपा ने राज्य से पांच मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिये हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और परषोत्तम रूपाला को टिकट दिया है. जिन मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं उनमें राजकोट से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मोहन कुंडारिया, पोरबंदर से रमेश धादुक, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, बनासकांठा से परबत पटेल और पंचमहाल से रतनसिंह राठौड़ शामिल हैं.
    8. मध्य प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची में, भाजपा ने सात मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को शामिल किया है. भाजपा ने विदिशा से सांसद रमाकांत भार्गव को हटाकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आलोक शर्मा भोपाल सीट से उम्मीदवार होंगे, जिस पर वर्तमान में साध्वी प्रज्ञा सिंह पार्टी सांसद है.
    9. बीजेपी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में पार्टी सांसद प्रतिमा भौमिक के पास है. पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वारा (सुरक्षित) सीट से मनोज तिग्गा को मैदान में उतारा है जहां से जॉन बारला मौजूदा सांसद हैं.
    10. भाजपा ने राजस्थान में 15 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें पांच मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को शामिल किया गया है, जो चुरू, भरतपुर, जालौर, उदयपुर और बांसवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.