Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भारत-पाकिस्तान के बीच आज फ्लैग मीटिंग, LoC पर गोलीबारी और IED धमाके के बाद बड़ा फैसला
    Chhattisgarh

    भारत-पाकिस्तान के बीच आज फ्लैग मीटिंग, LoC पर गोलीबारी और IED धमाके के बाद बड़ा फैसला

    News EditorBy News EditorFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत और पाकिस्तान के बीच आज फ्लैग मीटिंग होने वाली है। हाल में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बीच यह कदम उठाया जा रहा है। फिलहाल बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। सूत्रों ने बताया कि फ्लैग मीटिंग शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास होगी। उन्होंने बताया कि सीमा पर गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह बैठक हो रही है। ऐसे में इसे काफी अहम माना जा रहा है और बैठक के नतीजों पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।

    जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में 11 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) अटैक किया गया था। इसकी चपेट में आने से एक कैप्टन समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 2 सैन्यकर्मी घायल भी हुए थे। पिछले सप्ताह एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक और सैन्यकर्मी घायल हो गया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पक्ष को भी भारी नुकसान हुआ।

    25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते पर फिर से लगी मुहर

    भारत और पाकिस्तान की ओर से 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते का नवीनीकरण किया गया। इसके बाद से जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं कम हुई हैं। वहीं, पाकिस्तान की संसद ने बीते दिनों एक प्रस्ताव पारित कर भारत से कश्मीर में जनमत संग्रह कराने का आग्रह किया था, हालांकि ऐसी मांग को भारत बहुत पहले खारिज कर चुका है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कश्मीर मामलों के मंत्री आमिर मुकाम ने कश्मीरी लोगों केआत्मनिर्णय के अधिकार के लिए पाकिस्तान के अटूट नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन की पुष्टि करते हुए प्रस्ताव पेश किया था। इस पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने कहा, ‘हम जम्मू-कश्मीर के संबंध में पाकिस्तान की संसद की ओर से पारित प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हैं। इसे खारिज करते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का एक हताश प्रयास है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026

    CG Crime News : सराईपाली में सनसनीखेज मामला ‘शिशुपाल पर्वत के नीचे प्रेमी जोड़े का शव बरामद

    May 3, 2026

    IPL RCB Match Tickets : विराट कोहली आएंगे , RCB बनाम विपक्षी टीम के मैच के लिए टिकटों की भारी डिमांड

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.