Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM CARES फंड को लेकर नया अपडेट, एक साल में ₹1,279 करोड़ की बढ़ोतरी’ पढ़ें पूरा हिसाब

    August 18, 2026

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाढ़ ने मचाया असम में हाहाकार, अब तक 58 ने गंवाई जान; काजीरंगा में जानवरों पर भी खतरा
    Chhattisgarh

    बाढ़ ने मचाया असम में हाहाकार, अब तक 58 ने गंवाई जान; काजीरंगा में जानवरों पर भी खतरा

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    असम : पिछले एक महीने से असम में लोगों का बाढ़ से बुरा हाल है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। लेकिन बाढ़ के पानी में इसके बाद भी 58 लोगों की जान ले ली। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि पिछले महीने असम में गंभीर बाढ़ की स्थिति ने भर में करोड़ों के इंन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर दिया है। बाढ़ के पानी से बहुत ज्यादा हानि हुई है, सड़के बंद हो गई है, फसल नष्ट हो चुकी है और घरेलू जानवरों की भी बहुत बड़ी मात्रा में हानि हुई है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,27 जिलों में 577 राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में 526,000 से अधिक लोग शरण ले रहे हैं।

    ब्रह्मपुत्र सहित दस नदियां उफान पर 
    असम में बहने वाली ब्रह्मपुत्र सहित 10 नदियां अपने उफान पर हैं, वे या तो अपने खतरे के निशान पर बह रहीं हैं या फिर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर नेमाटीघाट, तेजपुर, धुबरी और गोलपारा में खतरे के निशान से ऊपर है। एएसडीएमए की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को पूरे जिले की बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन 29 जिलों के 2.39 मिलियन लोगों से अधिक अभी भी बाढ़ की दूसरी लहर से प्रभावित हैं।

    काजीरंगा में जानवरों पर खतरा 
    काजीरंगा नेशनल पार्क की फील्ड डायरेक्टर सोनाली घोष ने बताया कि पार्क में बाढ़ से अब तक 114 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है। पार्क प्रबंधन और वन विभाग ने जंगली जानवरों को भी बचाया है। हालांकि राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन पार्क के 66 वन शिविर अभी भी पानी में डूबे हुए हैं जिससे जंगली जानवरों के ऊपर भी बुरा असर पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से 1,549,161 जानवर प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से छह गैंडों समेत 114 जंगली जानवरों की मौत हो गई है।

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पीड़ितों का जाना हाल
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को गुवाहाटी के ज्योतिनगर इलाके का दौरा किया और अविनाश सरकार के माता-पिता से मुलाकात की, जो बाढ़ के बाद इलाके के एक मंदिर के पास नाले में गिरने के बाद लापता हो गए थे। सीएम ने तलाशी अभियान का जायजा लिया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इससे पहले सरमा डिब्रूगढ़ शहर के दौरे पर भी गए थे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का पैदल दौरा किया और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया और मदद का भरोसा दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    PM CARES फंड को लेकर नया अपडेट, एक साल में ₹1,279 करोड़ की बढ़ोतरी’ पढ़ें पूरा हिसाब

    August 18, 2026

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    PM CARES फंड को लेकर नया अपडेट, एक साल में ₹1,279 करोड़ की बढ़ोतरी’ पढ़ें पूरा हिसाब

    August 18, 2026

    BREAKING NEWS : 4 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, CCTV बंद और मोबाइल डेटा डिलीट होने से बढ़ा रहस्य

    August 18, 2026

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.