कोरबा, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कनकी ग्राम में विराजित कनकेश्वर धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिल जहां रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है, सर्वमंगला मंदिर किनारे हसदेव नदी के तट से रात में जल भर कावड़िये बोल बम के जयकारे लगाते कनकी धाम पहुंचे जहां कनकेश्वर महादेव के दर्शन कर रहे है,
रास्ते में निःशुल्क चाय पानी की व्यवस्था विभिन्न विभिन्न लोगों और संगठन के द्वारा की गई,
पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था
सर्वमंगला मंदिर से लेकर कनकी तक पुलिस मुस्तैद रही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पुलिस की पूरी टीम तैनात रही, अलग अलग पॉइंट बना कर पुलिस की तैनाती रही वही पुलिस मित्रों का भी सहयोग लिया गया,



