Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अग्निवीरों को 10% आरक्षण, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री

    September 30, 2026

    CG Health News अस्पतालों में अचानक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आयुष्मान इलाज के दस्तावेजों की पड़ताल

    September 30, 2026

    Korba Railway Station: प्लेटफॉर्म पर गर्भवती पत्नी से मारपीट, रेलवे कर्मचारी ने बचाया

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक
    Chhattisgarh

    सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक

    News EditorBy News EditorSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 29 सितंबर 2026/ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है। माह सितंबर का खाद्यान्न राज्य की उचित मूल्य दुकानों में भंडारित किया जा चुका है तथा राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही सभी जिलों में जारी है।

    खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 तक राज्य के 71 लाख राशनकार्डधारियों को माह सितंबर का 90 प्रतिशत चावल वितरित किया जा चुका है। शेष राशनकार्डधारियों को भी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

    माह सितंबर में वर्षा एवं अन्य कारणों से 30 सितंबर तक खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सितंबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इससे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित अवधि में अपनी उचित मूल्य दुकान से माह सितंबर का खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। वहीं माह अक्टूबर का चावल वितरण 31 अक्टूबर तक किया जाएगा।

    खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राशनकार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना राज्य शासन की प्राथमिकता है। सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की स्थिति की सभी जिलों में नियमित निगरानी की जा रही है। उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की भी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी पात्र राशनकार्डधारी को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई न हो। राज्य के सभी जिलों में खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रचलित है। विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। राशनकार्डधारियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उचित मूल्य दुकान से सितंबर माह का खाद्यान्न प्राप्त कर लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अग्निवीरों को 10% आरक्षण, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री

    September 30, 2026

    CG Health News अस्पतालों में अचानक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आयुष्मान इलाज के दस्तावेजों की पड़ताल

    September 30, 2026

    Korba Railway Station: प्लेटफॉर्म पर गर्भवती पत्नी से मारपीट, रेलवे कर्मचारी ने बचाया

    September 30, 2026

    CG News : जंगल में गूंजी मंगलगीत की धुन, हाथी के शावक की छठी पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद कराया सामूहिक भोज

    September 30, 2026

    CG Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, सारंग टीम के हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    September 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अग्निवीरों को 10% आरक्षण, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री

    September 30, 2026

    CG Health News अस्पतालों में अचानक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आयुष्मान इलाज के दस्तावेजों की पड़ताल

    September 30, 2026

    Korba Railway Station: प्लेटफॉर्म पर गर्भवती पत्नी से मारपीट, रेलवे कर्मचारी ने बचाया

    September 30, 2026

    CG News : जंगल में गूंजी मंगलगीत की धुन, हाथी के शावक की छठी पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद कराया सामूहिक भोज

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.