Saturday, July 5, 2025

पहली बार CAA से 14 शरणार्थी को भारतीय नागरिकता मिली:गृह मंत्रालय ने सर्टिफिकेट जारी किया; 11 मार्च को लागू हुआ था कानून

ये तस्वीरें भारत की नागरिकता पाने वाले लोगों की हैं। नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने इन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। - Dainik Bhaskarनागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को ये जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 14 लोगों को सिटिजनशिप सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं।

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया था। CAA के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

दरअसल, 10 दिसंबर 2019 को सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल (CAB) लोकसभा से और अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ था। 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद CAA कानून बन गया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -