Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी…कोरबा में रात में भी हाथियों की ट्रैकिंग, शरीर के तापमान से बना रही इमेज
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी…कोरबा में रात में भी हाथियों की ट्रैकिंग, शरीर के तापमान से बना रही इमेज

    News EditorBy News EditorSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कोरबा में भी कुछ दिनों से हाथियों का लगातार उत्पात जारी है। कटघोरा क्षेत्र में ही हाथी हाल ही में 3 लोगों की जान ले चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में पहली बार थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी शुरू की गई है। इसके लिए रायपुर से एक टीम को बुलाया गया है, जो कि रात में भी हाथियों को ट्रैक कर रही है।

    कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया वनमंडल में लोगों को हाथियों के हमलों से बचाने के लिए काम किया जा रहा था। ऐसे में अब थर्मल ड्रोन से निगरानी की तकनीक को शामिल किया गया है। इसके चलते अब हमारे काम में और भी बेहतरी आ सकेगी। इस ट्रैकिंग से वन मंडल के हाथी मित्र दल को काम करने में मदद मिली है।

    थर्मल ट्रैकिंग के बाद जन हानि नहीं

    डीएफओ ने बताया कि थर्मल ट्रैकिंग के बाद हमले या किसी भी तरह जन हानि नहीं हुई है। आगे चलकर एक्सपर्ट कटघोरा वन मंडल के स्टाफ को भी ट्रेनिंग देंगे। इसके अलावा हाथी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार के बारे में बताया जाएगा और उनके प्रति जागरूक भी करेंगे। इसका मकसद मनुष्य और हाथियों के बीच हो रहे द्वंद्व को कम करना है।

    एक हाथी जो अकेले रहना पसंद करता है

    ड्रोन से निगरानी के लिए रीलॉन कंपनी से अभिनंदन तिवारी और अभिषेक सिंह की टीम ने काम किया है। थर्मल टेक्नोलॉजी रात में जीव-जंतुओं को उनके बॉडी के तापमान के हिसाब से इमेज बनाती है। इसके लिए लाइट की जरूरत नहीं होती। निगरानी के दौरान पता चला कि एक हाथी रात के 12 से 3 बजे तक लगातार सोता है। अकेले रहता है। तालाब का कीचड़ लगाता है और फिर सो जाता है।

    ड्रोन शरीर के तापमान से लगाता है जानवरों का पता

    ड्रोन जीवित प्राणियों को उनके शरीर के तापमान के माध्यम से पहचानता है और जानवर की तस्वीर कंप्यूटर स्क्रीन पर फ्लैश हो जाती है। इससे अधिकारियों को हाथियों और अन्य जानवरों के बीच अंतर करने में मदद मिलती है।

    ड्रोन हाथी के झुंड, वयस्क सदस्यों और बच्चों की संख्या का पता लगाने में भी मदद करते हैं। शरीर के तापमान का पता लगाने से अधिकारियों को यह जानने में मदद मिलती है कि झुंड के अंदर कोई हाथी बीमार है या नहीं। ड्रोन का इस्तेमाल संभावित डेंजर जोन से झुंड को भगाने के लिए किया जाता है।

    क्या होता ह थर्मल ड्रोन

    थर्मोग्राफिक कैमरा (जिसे एक इन्फ्रारेड कैमरा या थर्मल इमेजिंग कैमरा या इंफ्रारेड थर्मोग्राफी भी कहा जाता है) ऐसा उपकरण है, जो इन्फ्रारेड रेडिएशन का उपयोग कर एक हीट जोन इमेज बनाता है। यह आम कैमरे के समान है, जो दृश्य प्रकाश का उपयोग करके एक छवि बनाता है। दृश्य प्रकाश कैमरे के 400-700 नैनोमीटर रेंज के बजाय इन्फ्रारेड कैमरे 14,000 एनएम (14 माइक्रोन) तक वेवलैंग्थ में काम करते हैं। इसे थर्मोग्राफी भी कहा जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.