Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हरियाणा के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर ने ऋषभ पंत से ठगे 1.6 करोड़ रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Featured

    हरियाणा के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर ने ऋषभ पंत से ठगे 1.6 करोड़ रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorDecember 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: खुदको आईपीएल क्रिकेटर बताने वाले मृणांक सिंह को विलासितापूर्ण जीवन जीने का शौक है. और उसने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए क्रिकेट के मैदान को छोड़कर ठगी को ही अपना नया खेल बना लिया. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मृणांक सिंह ने कई बड़े लोगों को करोड़ों की चपत लगाई है. और इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत का भी नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पंत से 1.63 करोड़ रुपये ठगे हैं. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    ऋषभ पंत के साथ भी की धोखाधड़ी

    कई मौकों पर आरोपी ने खुद को एक क्रिकेटर या कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया. उसने भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सहित कई लोगों को धोखा दिया. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी ने 2020-2021 में ऋषभ पंत से ₹1.63 करोड़ की धोखाधड़ी की. पुलिस फिलहाल इस ठगी की भी जांच कर रही है. आरोपी ने जिन अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया उसमें कैब ड्राइवर, युवतियां, बार, रेस्तरां आदि शामिल हैं.

    पुलिस ने आरोपी के फोन को स्कैन किया और महिलाओं के साथ उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें पाईं. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ड्रग्स भी लेता था. ऐसे में अब पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच जुटी है कि वह ड्रग्स खरीदने के लिए किससे संपर्क में था.

    क्रिकेट की दुनिया से ठग बनने तक 

    25 वर्षीय मृणांक सिंह जो एक ठग है, पहले हरियाणा की तरफ से अंडर 19 क्रिकेट खेल चुका है. कई लक्जरी होटलों और रिसॉर्ट्स और यहां तक ​​कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऋषभ पंत को भी धोखा दिया. इस ठग ने कई ब्रांडों और लोगों को धोखा देने के लिए एक विशेष तरीके से काम किया.

    आरोपी ने खुद को एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में पेश किया, और बताया कि वह 2014 से 2018 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला चुका है. आरोपी ने यह दावा इसलिए किया ताकि वह यह साबित कर सके कि वह सही में लोकप्रिय है. ताकि इससे उसे अलग-अलग महिलाओं को प्रभावित करने, महंगे रेस्तरां में भोजन करने और बिल का भुगतान किए बिना पांच सितारा होटलों में रहने में मदद मिल सके.

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने ₹200,000 लाख के लेनदेन को लेकर एक ट्रांजेक्शन आईडी भी साझा की, लेकिन यह आईडी बाद में फर्जी निकली. होटल ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने तब तक झूठे वादे किए जब तक उसने अपना फोन बंद नहीं कर दिया और पुलिस को घटना के बारे में अवगत नहीं कराया गया.

    बैकअप में तैयार रखा था एक और प्लान

    पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ठग ने खुदको कर्नाटक का एक आईपीएस अधिकारी भी बताया था. उसने अपनी इस पहचान का इस्तेमाल कर लोगों और इस बार इमिग्रेशन अधिकारियों को धोखा देने का एक और प्रयास किया. लेकिन वो पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को कर्नाटक पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक कुमार बताया और गिरफ्तारी से बचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन भी किए. साथ ही उसने पुलिस टीम से कहा कि उसे अपने बेटे मृणांक सिंह की सहायता के लिए मदद की जरूरत है, जिसे दिल्ली हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है.

    पुलिस ने आरोपी मृणांक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि उसके पिता अशोक कुमार सिंह 80 के दशक के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले थे और वर्तमान में एयर इंडिया में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात हैं.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.