देश के पांच राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं। जिनमें से चार राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और तेलंगाना अगले तीन महीने में बाजार से भारी कर्ज उठाने जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी अक्टूबर-दिसंबर के तिमाही उधारी कैलेंडर में यह बात सामने आई है।
इन तीन महीनों में सभी राज्य 2.37 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेने बॉन्ड बाजार में जा रहे हैं। इसमें से 44 हजार करोड़ यानी 18.56% कर्ज सिर्फ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना लेंगे। ताजा तिमाही कैलेंडर के अनुसार गुजरात 6 हजार करोड़ ही कर्ज ले रहा है।
गुजरात की तुलना में मध्य प्रदेश 250% ज्यादा कर्ज ले रहा है। मध्य प्रदेश ने अप्रैल से अगस्त तक जो कर्ज लिया है, उससे 172% ज्यादा अगले तीन महीने में उठाने जा रहा है। वहीं, राजस्थान चुनावी वादों के लिए अब तक 1712 करोड़ ज्यादा ले चुका है। वहीं, छत्तीसगढ़ 100% ज्यादा और राजस्थान केवल 14% ज्यादा कर्ज लेने जा रहा है।