Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG News : डेढ़ करोड़ की ठगी, पूर्व बैंक मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में
    Chhattisgarh

    CG News : डेढ़ करोड़ की ठगी, पूर्व बैंक मैनेजर पुलिस की गिरफ्त में

    News EditorBy News EditorSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरिया : कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे के अंदर 1.63 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने स्पंदन स्पूर्ति घोटाले का पर्दाफाश कर दिया है। कोरिया पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा है। दरअसल, दिनांक 18 सितंबर 2024 को, स्पंदन स्पूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा बैकुंठपुर के शाखा प्रबंधक संजू कुमार तिर्की ने थाना बैकुंठपुर में एक लिखित आवेदन दिया था कि पूर्व शाखा प्रबंधक दिलकश कादरी तथा दो अन्य व्यक्तियों द्वारा महिला हितग्राही की लोन राशि 1 करोड़ 63 लाख 81 हजार रुपये का गबन और ठगी की गई है।

    इस जानकारी से पुलिस अधीक्षक कोरिया, सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। एसपी कोरिया द्वारा तुरंत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 288/24, धारा 409, 420, 120-B भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी कोरिया द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि स्पंदन स्पूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा बैकुंठपुर में पूर्व शाखा प्रबंधक दिलकश कादरी, जो महुआडीह, पोस्ट घुघरीखुर्द, थाना एवं तहसील शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के निवासी हैं। ने बिना अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किए 391 महिलाओं के लोन स्वीकृत किए। उन्होंने और उनके साथी सुनील साहू (ग्राम महोरा) और नीलकमल राय (कचहरीपारा बैकुंठपुर) ने गांव-गांव जाकर नए बैंक खाते खुलवाए और सभी से यह वादा किया कि दोना-पत्तल की फैक्ट्री खुलने पर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। इन सभी से उनके RTGS फॉर्म पर हस्ताक्षर कराकर, उनकी लोन राशि को षड्यंत्रपूर्वक अपने खातों में हस्तांतरित भी कर लिया गया।

    माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्पंदन स्पूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड शाखा बैकुंठपुर की कुल 391 महिला हितग्राहियों के लिए प्रति हितग्राही 42,000 रुपये की दर से, कुल 1 करोड़ 63 लाख 81 हजार रुपये की लोन राशि अक्टूबर 2023 से मई 2024 के बीच स्वीकृत की गई और किसी भी हितग्राही को यह राशि उनके खाते में प्राप्त नहीं हुई। जब शाखा प्रबंधक दिलकश कादरी का स्थानांतरण हुआ और नए शाखा प्रबंधक द्वारा लोन राशि की अदायगी न होने पर सभी हितग्राहियों से बातचीत की गई। तब इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ। यह मामला सुनियोजित आर्थिक गबन का था, जिसकी रिपोर्ट नए शाखा प्रबंधक द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई।

    पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिस पर 24 घण्टे के भीतर कोरिया पुलिस ने आरोपियों को अंबिकापुर एवं बैकुंठपुर के विभिन्न स्थानों से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई है। दिनांक 19 सितंबर 2024 को, दिलकश कादरी को अंबिकापुर, सुनील साहू को ग्राम महोरा, और नीलकमल राय- सुनीता सिंह (पति-पत्नी) को बैकुंठपुर में गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    * सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर चांपा पुलिस की जागरूकता अभियान तेज

    July 31, 2026

    एचटीपीएस परिसर में रोपे गए फलदार व देसी पौधे

    July 31, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव

    July 31, 2026

    जिंदल वल्र्ड स्कूल में स्कूली वाहन की सरप्राईज चेकिंग 12 वाहनों में चालानी कार्यवाही

    July 31, 2026

    * यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिवस में 16 नाबालिग वाहन चालको, को पकड़ा

    July 31, 2026

    * कोतवाली और साइबर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ रेड कार्यवाही में 02 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.