मुबारिजपुर । ब्लाक गंगेश्बरी क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया ऊया धार्मिक स्थलो पर सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई क्षेत्र के रहरई मे गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारात देखने को भीड़ उमड़ पड़ी गांव स्थित गणेश मंदिर की भव्य सजावट की गई है। यह सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया, जो भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और रंगीन लाइट्स से सजाया गया है। जिससे पूरा मंदिर परिसर एक मन मोहक दृश्य प्रस्तुत करता दिखा। मंदिर में श्रद्धालु- भक्तजन गणपति बप्पा के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना में लीन रहे आस पास गांव के भक्तो की बड़ी संख्या में भीड़ रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


