Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » झगड़े के बाद लड़की ने काटी कलाई, बॉयफ्रेंड को भेजा वीडियो… खून देखकर लड़के की हार्ट अटैक से हुई मौत
    Chhattisgarh

    झगड़े के बाद लड़की ने काटी कलाई, बॉयफ्रेंड को भेजा वीडियो… खून देखकर लड़के की हार्ट अटैक से हुई मौत

    News EditorBy News EditorOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्यार में एक महिला ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया लेकिन उसे नहीं पता था कि इसका अंजाम बहुत खतरनाक हो सकता है. जी हां, ये एक असली रोमियो जुलिएट की कहानी जैसी ही है… महिला ने पहले अपनी कलाई काटी और फिर इसका वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा. वीडियो में उसके हाथ से खून बहता देख लड़का घबार गया और आननफानन में उसके घर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया. लेकिन वो अपनी प्रेमिका के हाथ से खून बहता हुआ नहीं देख पाया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.

    पूर्वी दिल्ली का मामला

    दरअसल, यह पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके का मामला है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि लड़की ने अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं ताकि पूरे मामले को समझ सकें.

    सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की जान-पहचान

    जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय अर्जुन चांद पार्क में अपने परिवार के साथ रहता है और एक साल पहले उसकी महिला से सॉशल मीडिया पर जान-पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और वक्त के साथ उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया.

    हमेशा होती थी लड़ाई

    हालांकि, दोनों के बीच ही अलग-अलग चीजों पर हमेशा झगड़े होते थे. महिला लॉ की पढ़ाई कर रही है और अपने करियर को लेकर काफी सीरियस है लेकिन अर्जुन अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं था और जॉब भी नहीं ढूंढ रहा था. इसके अलावा उसके हमेशा पार्टी करने से भी महिला बहुत परेशान थी.

    घटना से पहले भी हुई थी दोनों की लड़ाई

    शुक्रवार रात को करीब 10 बजे दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. महिला का अर्जुन के रिश्तेदार के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर झगड़ा हुआ था. अपनी बेइज्जती महसूस होने पर वो घर चली गई और रात को 11.30 बजे उसने अपना हाथ काट लिया. इसके बाद उसने इसका वीडियो अर्जुन को व्हॉट्सएप पर भेजा.

    वीडियो देखकर घबरा गया बॉयफ्रेंड

    वीडियो देखकर अर्जुन हैरान रह गया और उसके फोन करके सबसे पहले महिला की मां को इसकी जानकारी दी और कहा कि अपनी बेटी को अपनी जिंदगी खत्म करने से रोकें. इसके बाद अर्जुन महिला के घर पहुंचा और रात को करीब 2.45 पर उसे लेकर गुरुतेग बहादुर अस्पताल पहुंचा.

    अस्पताल पहुंचते ही लड़के को आ गया हार्ट अटैक

    कपल अभी अस्पताल पहुंचा ही था और वो नर्स को बता रहा था कि क्या हुआ लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ से खून बहता देख वह कॉलैप्स होकर गिर गया. इसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी में अर्जुन को बचाने की कोशिश की. वहीं साथ ही महिला का इलाज भी शुरू किया गया. डॉक्टरों ने जैसे तैसे महिला को तो बचा लिया लेकिन वो अर्जुन की जान नहीं बचा पाए. अर्जुन का एक दोस्त भी उसके कॉल पर अस्पताल पहुंचा था और उसने आखिरी बार सिर्फ यही बोला था कि “उसे बचा लो… वो मर जाएगी.”

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस ने दोनों के परिवारों को घटना की जानकारी दी और उनका स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया. अर्जुन के शव को ओटोप्सी के बाद शनिवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया. वहीं डॉक्टरों ने कहा कि महिला खतरे से बाहर है और जल्द ही ठीक हो जाएगी. महिला की काउंसलिंग की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026

    महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग

    August 23, 2026

    डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.