बिलासपुर जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार जारी है। रतनपुर क्षेत्र में डायरिया के 800 से अधिक लोग प्रभावित हैं।रतनपुर सहित आसपास के क्षेत्र में डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों में दस्त की समस्या देखी जा रही है, जिससे उनके शरीर में कमजोरी आ रही है। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं।- केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सरगुजा में आंगनबाड़ी और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण वहीं डायरिया से 19 साल की युवती की मौत हो चुकी है। बता दें इन दिनों बारिश की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है। जैसे कि मलेरिया, डायरिया, डेंगू। वहीं बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों डायरिया तेजी से पैर पसारने लगा है। बीते दिनों डायरिया की वजह से एक 19 साल की युवती की मौत के बाद आसपास के इलाके समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि जिले में अब तक डायरिया के 845 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 786 मरीज़ो को इलाज के बाद छुट्टी किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




