Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    07 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज सेहत में हो सकती है हल्की दिक्कत

    August 7, 2026

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime: युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, सुनसान जगह पर फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    CG Crime: युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, सुनसान जगह पर फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : राजधानी रायपुर में युवती से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि रायपुर के कौशिल्या विहार (कमल विहार) सेक्टर-1 में 14 जनवरी को सड़क किनारे एक युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी. पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही थी. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

    दरअसल, 14 जनवरी को रायपुर टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल विहार सेक्टर 01 में एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मृतका की पहचान कोटा सरस्वती नगर निवासी के रूप में की.

    CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने किया ट्रैक

    मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, पुलिस ने मृतिका के घर से लेकर घटना स्थल तक के CCTV फुटेज खंगाली. CCTV में युवती 13 जनवरी को शाम 7.15 बजे रेलवे स्टेशन के पास लोकेट की गई, जिसमें वह ई-रिक्शा में बैठकर जाती दिखी. ई-रिक्शा को लगातार ट्रैक किया गया तो युवती लालपुर में दिखी, वहां से रात करीब 9 बजे वापस रेलवे स्टेशन की ओर लौटी. इसके बाद 14 जनवरी की रात लगभग 1.55 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठती हुई नजर आई. इसके बाद युवती नहीं दिखी.

    कार बुकिंग का काम करता था आरोपी, रेलवे स्टेशन में चलाता था चाय ठेला

    एसएसपी ने बताया, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर डिजायर कार के संबंध में जानकारी ली. उक्त कार बिलासपुर निवासी बृजेश ओझा की निकली. बृजेश रायपुर में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है. बृजेश कार बुकिंग का कार्य करता है और अपनी पत्नी के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन में चाय का ठेला चलता है. पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दुष्कर्म के बाद हत्या करना स्वीकार किया.

    युवती को पहले से जानता था आरोपी

    आरोपी बृजेश ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ कमल विहार पहुंचकर शराब पार्टी की. इसके बाद दोस्तों को उसके घर छोड़कर बुकिंग के लिए निकल गया. रात को बृजेश रेलवे स्टेशन पहुंचा तो युवती मिल गई. युवती को बृजेश पहले से जानता था. उसने युवती को अपनी कार में बैठाकर कौशिल्या विहार (कमल विहार) ले गया, जहां उसने युवती से रेप किया. फिर युवती के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को सूनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    07 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज सेहत में हो सकती है हल्की दिक्कत

    August 7, 2026

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    07 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज सेहत में हो सकती है हल्की दिक्कत

    August 7, 2026

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.