दुर्ग । जिले के कुम्हारी में ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवती की मौत हो गई. वहीं युवक घायल हो गया, जिनका इलाज कुम्हारी के एपेक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने रायपुर आए थे और यहां से वापस दुर्ग जा रहे थे, तभी कुम्हारी फ्लाईओवर के आगे ट्रक से बाइक टकरा गई. accident cg big news हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया. वहीं दुर्गेश का इलाज जारी है. Also Read – पूज्य शंकराचार्य जी के प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए MP बृजमोहन अग्रवाल कुम्हारी थाना प्रभारी जयराम कुर्रे ने बताया कि मधु भुआर्य दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर की छात्रा थी. वो बालोद जिले के हाथी गोर्रा गांव से दुर्ग पढ़ने आई थी. वर्तमान में शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. मधु सोमवार को कॉलेज पढ़ाई करने जा रही हूं कहकर निकली थी और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रायपुर घूमने गई थी. रायपुर के वापस लौटते वक्ता यह हादसा हो गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



