Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : जेल अभिरक्षा में 375 मौतें, पांच साल का रिकॉर्ड आया सामने’ दर्जनों मामलों की जांच अब भी लंबित

    July 15, 2026

    CG Government Employees Alert : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन लागू’ 31 जुलाई तक पालन करना अनिवार्य

    July 15, 2026

    SP का बड़ा एक्शन, सीएसईबी थाना और चौकी कोरबी में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 8 जुलाई से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध का गोचर इन राशियों के घर लाएगा खुशियों की सौगात
    Chhattisgarh

    8 जुलाई से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध का गोचर इन राशियों के घर लाएगा खुशियों की सौगात

    News EditorBy News EditorJuly 8, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 24 जुलाई की भोर 4 बजकर 31 मिनट तक कर्क राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध बुद्धि और वाणी के देवता हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध को वनस्पतियों का राजा भी कहा जाता है। जन्मपत्रिका में बुध का सीधा प्रभाव बिजनेस पर और दिमागी रूप से मेहनत वाले कामों पर पड़ता है, जबकि शरीर में इसका प्रभाव मुख्य रूप से गले और कन्धों पर रहता है।

    इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर क्या असर होगा, बुध उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

    1. मेष राशि

    बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध के इस गोचर से आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा, लेकिन ये सब आपको अपनी मेहनत के बल पर ही हासिल होगा। इस दौरान आपको अपने कार्यों में धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है। हालांकि आपको अपनी माता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक बना रहेगा। लिहाजा 24 जुलाई तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं या फिर थोड़ा-सा केसर एक डिब्बी में लेकर आप अपने पास भी रख सकते हैं।

    2. वृष राशि

    बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है।  बुध के इस गोचर से आपको अपने कामों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनके साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे और आपके सारे काम बनेंगे। आप दूसरों को अपनी बाते समझाने में और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस दौरान आपको आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 24 जुलाई तक सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

    3. मिथुन राशि 

    बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।  इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी। आपको नई चीजें सीखने को मिलेगी। इस दौरान आपके शत्रु भी आपसे दूर ही रहेंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए 25 जुलाई तक अपने पास चांदी की कोई चीज रखें।

    4. कर्क राशि

    बुध आपके पहले स्थान यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। इस दौरान आपको अपनी संतान के द्वारा किए गए कामों पर भी विशेष ध्यान बनाकर रखना चाहिए। साथ ही इस बीच विदेश के बजाय अपने देश में रहकर ही काम करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए 24 जुलाई तक जब भी आपको मौका मिले, हरे रंग की चीजें मन्दिर में दान करें।

    5. सिंह राशि

    बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको शैय्या सुख पाने के लिए कोशिश करनी होगी। साथ ही आपको अपनी आमदनी भी संभलकर खर्च करनी चाहिए। आजीविका में कुछ उतार-चढ़ाव बन सकते हैं। लिहाजा बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए आपको 24 जुलाई तक अपने गले में पीले रंग का धागा पहनना चाहिए। 24 जुलाई के बाद आप उस धागे को निकालकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

    6. कन्या राशि

    बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से आपकी कोई इच्छा बहुत दिनों से पूरी नहीं है, तो वो 24 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। आपको अचानक धन लाभ का मौका मिलेगा। आपको हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी संतान को भी इस दौरान पढ़ाई का लाभ मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फलों को बनाए रखने के लिए 24 जुलाई तक गले में तांबे का पैसा धारण करें।

    7. तुला राशि

    बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर से आपको करियर में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पिता के करियर की गति भी इस बीच कुछ थम-सी जाएगी। 24 जुलाई तक जीभ का स्वाद आप पर भारी पड़ सकता है।  इस दौरान आपको अपनी और अपने पिता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। लिहाजा बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 24 जुलाई तक आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।

    8. वृश्चिक राशि

    बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा। 24 जुलाई तक आपकी सेहत भी ठीक-ठाक बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए  आपको 24 जुलाई तक लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखनी चाहिए।

    9. धनु राशि

    बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है। बुध के इस गोचर से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आप किसी नए विषय पर अच्छे से सोच पाएंगे और अपना काम भी ठीक ढंग से कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट जल्द ही मिलेगा। तो बुध के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन मिट्टी के बर्तन में पिसी हुई शक्कर डालकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें।

    10. मकर राशि

    बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। आपको अपने रिश्ते को संभालकर रखने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवनसाथी के सेहत का खास ख्याल भी रखना चाहिए। लिहाजा बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए  बुधवार के दिन पानी में भिगे हुए हरे मूंग को मन्दिर में दान करें।

    11. कुंभ राशि

    बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से आपको मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और शत्रु आपके करीब भी नहीं आएंगे। आप खुले दिल वाले होंगे और आपके मुंह से निकले शब्द दूसरों को हर समय प्रभावित करेंगे। इस दौरान धैर्य आपकी सारी परेशानियों का हल निकाल देगा। प्रिंटिंग, प्रेस और कागज, कलम से जुड़े लोगों को भी अच्छा फायदा मिलेगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले किसी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें।

    12. मीन राशि

    बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध का यह गोचर आपको विद्या का लाभ दिलाएगा। पढ़ाई-लिखाई में आपका मन लगेगा। गुरु से भी उचित सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही लवमेट के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपको सभी शुभ फल सामान्य रूप से प्राप्त होते रहेंगे। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 25 जुलाई तक गाय की सेवा करें, उसे चारा खिलाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : जेल अभिरक्षा में 375 मौतें, पांच साल का रिकॉर्ड आया सामने’ दर्जनों मामलों की जांच अब भी लंबित

    July 15, 2026

    CG Government Employees Alert : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन लागू’ 31 जुलाई तक पालन करना अनिवार्य

    July 15, 2026

    SP का बड़ा एक्शन, सीएसईबी थाना और चौकी कोरबी में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 15, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से 2500 रुपये की ठगी, अश्लील फोटो/विडियों वायरल करने की धमकी व अश्लील फोटो/विडियों वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    July 15, 2026

    कोरबा हादसे से उबाल: दो बच्चों की मौत पर ग्रामीणों ने 2 घंटे तक हाईवे किया जाम

    July 15, 2026

    Chhattisgarh Legislative Assembly LIVE : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गरमाएगा बाघों के शिकार का मुद्दा, विपक्ष के निशाने पर सरकार

    July 15, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : जेल अभिरक्षा में 375 मौतें, पांच साल का रिकॉर्ड आया सामने’ दर्जनों मामलों की जांच अब भी लंबित

    July 15, 2026

    CG Government Employees Alert : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन लागू’ 31 जुलाई तक पालन करना अनिवार्य

    July 15, 2026

    SP का बड़ा एक्शन, सीएसईबी थाना और चौकी कोरबी में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 15, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से 2500 रुपये की ठगी, अश्लील फोटो/विडियों वायरल करने की धमकी व अश्लील फोटो/विडियों वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    July 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.