Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    News EditorBy News EditorMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 13 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होती नजर आ रही हैं। किसानों और अन्नदाताओं को नई ऊर्जा, मजबूत संबल एवं कृषि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। सरकार की पहल से ग्रामीण जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
    इसी क्रम में ग्राम गिधौरी निवासी 52 वर्षीय श्री दीनदयाल यादव की समस्या का समाधान भी जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे खेती कार्य करते हैं। खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के बावजूद सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन-पोषण के बीच खेती को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा लगातार बनी हुई थी।
    सुशासन तिहार के शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य के इस विद्युत पंप से अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य सुगमता से हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी विद्युत पंप मिलने से श्री यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
    उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेती में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण होने से अब खेती कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो रही है, जिससे न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में ऐतिहासिक चयन प्रक्रिया पूरी

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.