Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    News EditorBy News EditorMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 22 मई 2026। अकलतरा विकासखण्ड के ग्राम तिलई में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत श्रीमती सुखमणि मिरी को आजीविका गतिविधियों के लिए प्रिंटर मशीन प्रदान की गई। श्रीमती सुखमणि मिरी ने बताया कि उनके गली-मोहल्ले के लोगों को अक्सर दस्तावेज एवं फाइल को प्रिंट व फाटोकॉपी कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस सुविधा की कमी को देखते हुए उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया और जनसमस्या निवारण शिविर में प्रिंटर मशीन के लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद शिविर में ही उन्हें प्रिंटर मशीन उपलब्ध करा दी गई। प्रिंटर मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें घर बैठे ही बेहतर रोजगार का अवसर मिल गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी। श्रीमती मिरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की पहल ‘सुशासन तिहार’ की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगों की मांगों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल सुशासन तिहार आमजनों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्रदान करने का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। इसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों की मांग, समस्याओं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत और सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

    May 23, 2026

    अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

    May 23, 2026

    प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: श्री सोनमणि बोरा

    May 23, 2026

    CG NEWS : अफेयर के विवाद में उजड़ा पूरा परिवार’ मां ने बच्चों को शराब पिलाकर दी दर्दनाक मौत, फिर पति संग लगाई फांसी

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    ‘मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें’ Singhdev’ के बयान से गरमाई सियासत

    May 23, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सुशासन का मजबूत माध्यम

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: श्रीमती सुखमणि मिरी को मिला प्रिंटर, मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई दिशा

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.