Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत किरीत में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 19 ग्राम पंचायतों से आवेदन हुए प्राप्त
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत किरीत में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर, 19 ग्राम पंचायतों से आवेदन हुए प्राप्त

    News EditorBy News EditorJune 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत किरीत स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस क्लस्टर शिविर में ग्राम पंचायत किरीत, पेण्ड्री (नवा.), केरा, देवरी, नगारीडीह, कनस्दा, सिंघुल, कसेला, करमंदी (के.), पचरी, मिसदा, गंगाजल, भठली, उदयभांठा, तुलसी, बरगांव, खैरताल, नेगुरडीह एवं ठकुरदिया सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।
    शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जहां नागरिकों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, राशन कार्ड, मनरेगा रोजगार कार्ड, श्रम कार्ड, मछुआरों को जाल तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान सैनिकों, अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। शिविर में कुल 937 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 869 मांग संबंधी एवं 68 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपनी मांगों एवं समस्याओं को आवेदन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि किरीत एक ऐतिहासिक गांव है, जहां के अनेक युवा देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आसपास के गांवों के युवा भी सेना एवं अग्निवीर भर्ती के माध्यम से राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों को फसल चक्र अपनाने, जैविक खाद एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया तथा अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने कहा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से कहा कि गांव में ही मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में रोजगार कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
    इस अवसर पर नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता मोहन कश्यप, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना राजकुमार देवांगन, श्री अमर सुल्तानिया, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, रेवती राजन पात्रे, श्री अखिलेश भीष्म, श्री लोकेश शुक्ला, श्री नरेन्द्र कौशिक, श्री राधा कश्यप, श्री मोहनलाल कश्यप, श्री ललित कश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान, जनपद पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    SECL Deepka Controversy: महिलाओं ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गांव छोड़कर चले जाने की दी धमकी

    November 19, 2026

    CG News : दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, AI फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.