Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से किया जा रहा नागरिकों समस्याओं का त्वरित निराकरण
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से किया जा रहा नागरिकों समस्याओं का त्वरित निराकरण

    News EditorBy News EditorMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अमोरा के क्लस्टर अंतर्गत अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंऊड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी एवं कोटिया ग्राम पंचायत शामिल हुए।
    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अतिथियों ने पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, किसान किताब, बी-1, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा, चेक एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां हितग्राहियों को सौंपी गईं। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा में आयोजित शिविर में कुल 1320 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 1203 मांग एवं 117 शिकायत से संबंधित है।
    पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच जाकर संवाद करना, उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान करना है। समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने जल संरक्षण, जल के सदुपयोग एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सुशासन तिहार का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति अपनी मांग व समस्या खुलकर बता सके और उसका समय-सीमा में निराकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित हो यही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण की जानकारी संबंधित हितग्राहियों को दी जाएगी तथा सभी विभाग समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी कराने में किसी प्रकार की राशि नहीं लगती है और सभी हितग्राहियों से ई-केवाईसी कराने की अपील की। कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए अभिभावकों को स्कूल से जुड़ने, पैरेंट्स मीटिंग में नियमित रूप से शामिल होने की अपील की। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेकर लोग सोलर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक बचत कर सकते हैं। उन्होंने योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
    इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री घासीराम कश्यप, श्रीमती आरती तिवारी, श्री अखिलेश भीष्म, श्री रामसाय खुटे एवं श्री राजकुमार कश्यप, श्री लखनलाल साहू, श्री अमन प्रताप सिंह, सरपंच श्री राकेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ श्री बी आर वर्मा नवागढ़ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    21 मई को ग्राम पंचायत बिलारी में होगा शिविर का आयोजन

    सुशासन तिहार अंतर्गत 21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी स्थित शा.पू.मा.शाला बिलारी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस क्लस्टर में बिलारी, धरदेई, लोहर्सी, महका, मेंहदी, बंुदेला, भंवतरा, पनगांव, कोसला, पेण्ड्री, बारगांव, चेउडीह, कुटराबोड़, भदरा, डुड़गा, मुड़पार ब, मेंउ, कोहका, पकरिया कुल 19 ग्राम पंचायत शामिल रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026

    NEET-UG परीक्षा विवाद’ उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    July 25, 2026

    कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीमें मौके पर

    July 25, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    कोरबा में तेज रफ्तार का कहर’ बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चालक की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026

    सोशल मीडिया पर PM Modi’ का जलवा’ 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज़, Instagram पर बना नया वैश्विक रिकॉर्ड

    July 25, 2026

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    CG News : जगदलपुर सेंट्रल जेल बना शादी का गवाह, रेप केस वाले युवक-युवती ने कोर्ट की अनुमति से लिए सात जन्मों के वचन

    July 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.