Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती है सैलरी
    Chhattisgarh

    सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती है सैलरी

    News EditorBy News EditorFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अप्रैल और मई के महीने में देश में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे ठीक पहले केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। उनकी सैलरी में इजाफे की घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार मार्च महीने में सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में चार प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। इसका लाभ पेंशनधारकों को भी मिलेगा। आपको बता दें कि महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है।

    7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पहले अक्टूबर 2023 में केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ।

    सरकार देश की महंगाई दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। यदि मुद्रास्फीति अधिक है तो डीए संभवतः और बढ़ाया जाएगा। डीए और डीआर वृद्धि वित्तीय वर्ष के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि से निर्धारित होती है।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर 2023 में घोषणा की थी कि उनकी सरकार नए साल के दिन से अपने सभी कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी देगी। ममता ने कहा था, “मैं घोषणा करती हूं कि सभी 14 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों, सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2024 से 4 प्रतिशत डीए की एक और किस्त मिलेगी।”

    केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को मंहगाई भत्ते में संशोधन करती है। इस निर्णय की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर में की जाती है। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों को फायदा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

    April 29, 2026

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.