Tuesday, October 14, 2025

जांजगीर चांपा में गुंडाराज: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकाने का सनसनीखेज मामला, देखिए वीडियो!

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा के ग्राम बालपुर में गुंडाराज की एक और काली दास्तान सामने आई है। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को कंप्रोमाइज के नाम पर खुलेआम धमकाने का मामला सामने आया है। घटना का मुख्य आरोपी मनोज राठौर उर्फ पोट्टी, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, ने हाल ही में पीड़िता के पिता की रिक्शा को तोड़ दिया था। अब उसने पीड़िता के परिवार की गाड़ी में आग लगाने की धमकी दी है।

आरोपी की धमकियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने इस संदर्भ में पुलिस से सहायता मांगी है, लेकिन मामला अभी तक पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। पीड़िता का परिवार इस गुंडाराज के खिलाफ न्याय की उम्मीद कर रहा है, जबकि आरोपी बेखौफ होकर अपनी हरकतें कर रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -