Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चारधाम यात्रा पर भीड़ नियंत्रण पर सरकार का ऐक्शन, रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं दर्शन; 260 यात्री लौटाए
    Chhattisgarh

    चारधाम यात्रा पर भीड़ नियंत्रण पर सरकार का ऐक्शन, रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं दर्शन; 260 यात्री लौटाए

    News EditorBy News EditorMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रित करने को उत्तराखंड सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही चारधाम यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिए। इस क्रम में बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और ऐसा कराने वाले टूर ऑपरेटरों के खिलाफ सख्ती की गई है।

    विदित हो कि 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों एमपी, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंच रहे रहे हैं। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत चारों धामों में सबसे ज्यादा क्रेज केदारनाथ धाम का है।

    इन दिनों केदारनाथ में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के शुरुआती हफ्ते में ही करीब पौने दो लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने और सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन सिस्टम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

    इस पर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में पुलिस ने बैरियरों पर यात्री पंजीकरण की जांच की।  यहां की एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जवाड़ी बाईपास पर बिना पंजीकरण वाले कुछ यात्रियों को लौटा दिया गया जबकि कुछ को बदरीनाथ की तरफ भेजा गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों अन्य धामों की अपेक्षा बदरीनाथ में कम भीड़ है।

    इस बीच, फर्जी पंजीकरण से दर्शन के लिए पहुंचने के भी कई मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को गंगोत्री जा रही दो बसों में बैठे 88 यात्रियों की पंजीकरण तिथि गलत पाई गई। पंजीकरण सेंटर हीना में चेकिंग के दौरान इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

    यात्रियों की तहरीर पर थाना मनेरी में पुलिस ने हरिद्वार के दो टूर ऑपरेटरों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मानवीय आधार पर यात्रियों को यात्रा पर जाने दिया गया। उत्तरकाशी की एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि यात्री पंजीकरण कराकर तय तिथि पर ही आएं। पंजीकरण में फर्जीवाड़ा मिला तो संबंधित व्यक्ति को यात्रा नहीं करने दी जाएगी। संबंधित खबरें P11

    सरकार सुरक्षित-सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि व्यवस्था के लिहाज से यात्रा का शुरुआती समय हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, फिर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोपरि रखकर प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में रजिस्ट्रेशन के अनुसार यात्रा की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं।
    पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.