कोरबा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। राज्यपाल ने पौधा लगाकर सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक आवश्यक कदम है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिक संख्या में पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की जरूरत है।
- Advertisement -


