Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट, खूब जमी सुपरस्टार्स संग जोड़ी, फिर अंडरवर्लड डॉन से आशिकी ने 5 साल तक खिलाई जेल की हवा
    Chhattisgarh

    ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट, खूब जमी सुपरस्टार्स संग जोड़ी, फिर अंडरवर्लड डॉन से आशिकी ने 5 साल तक खिलाई जेल की हवा

    News EditorBy News EditorApril 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड में एक्टर बनना कई लोगों का सपना होता है। कुछ लोग आसानी से बड़ा ब्रेक हासिल कर लेते हैं, लेकिन इसके बाद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह कायम नहीं रख पाते। इंडस्ट्री में बने रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। एक गलत फैसला करियर को खत्म कर सकता है। आज एक ऐसी ही हीरोइन के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपनी अदाओं का जादू चलाया। बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन फिर इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इंडस्ट्री से गायब होने के पीछे भी वो खुद कसूरवार रहीं। उनकी आशिकी ने उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा और फिर इसी प्यार के चलते एक्ट्रेस ने जेल की हवा भी खाई।

    विदेश में की पढ़ाई

    हम बात कर रहे हैं मोनिका बेदी के बारे में जो एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और डांसर हैं। एक्ट्रेस ने सफलता तो देखी, लेकिन साथ ही उन्हें डाउनफॉल का भी सामना करना पड़ा। मोनिका बेदी का जन्म 18 जनवरी 1975 को होशियारपुर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता एक डॉक्टर थे और उनकी मां घर की देखभाल करती थीं। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम बॉबी है। साल 1979 में उनका परिवार नॉर्वे चला गया, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की।

    ऐसे मिली पहली फिल्म

    मोनिका बेदी को शुरू में अभिनय में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, उन्हें डांस ज्यादा पसंद था। शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा लेने के लिए वह मुंबई आईं और गोपी गुरु से डांस सीखना शुरू किया। एक डांस सेशन के दौरान दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार ने उनकी प्रतिभा को देखा। उनके डांस से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें फिल्म ‘किरीटमान’ में अपने बेटे कुणाल गोस्वामी के साथ लॉन्च किया। मनोज कुमार ने मोनिका बेदी को 3 साल के लिए साइन किया। इसके तहत उन्हें किसी और प्रोडक्शन की फिल्म करने की अनुमति नहीं थी। बाद में प्रोडक्शन नहीं चला और मोनिका ने उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें अनुबंध से मुक्त कर दें। मनोज उनकी बात से सहमत हुए और फिर उन्होंने नए काम की तलाश शुरू की।

    फ्लॉप रहीं कई फिल्में

    मोनिका की पहली फिल्म ताज महल एक बड़ी हिट रही, जिसके कारण उन्हें तेलुगु फिल्मों के और भी ऑफर मिले। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने जल्द ही बॉलीवुड निर्माताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्होंने सैफ अली खान के साथ ‘सुरक्षा’ (1995) में हिंदी फिल्म में डेब्यू किया। उनके पास इंडस्ट्री में कोई गुरु या मजबूत समर्थन नहीं था, इसलिए मोनिका ने बिना किसी योजना के कई फिल्में साइन कर लीं। दुर्भाग्य से ‘आशिक मस्ताने’, ‘खिलौना’, ‘एक फूल तीन कांटे’ और ‘तिरछी टोपीवाले’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं, जिससे उनके करियर को नुकसान पहुंचा। इस दौरान उन्होंने भारत और विदेशों में स्टेज शो भी किए।

    आशिकी ने पहुंचाया जेल

    दुबई में अपने एक शो के दौरान मोनिका की मुलाकात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से हुई। उनकी दोस्ती जल्द ही एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। अबू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके मोनिका की सिफारिश इंडस्ट्री के शीर्ष निर्माताओं और निर्देशकों से की। नतीजा ये रहा कि उन्हें ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘टाडा’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम मिला। मोनिका ने अबू सलेम के साथ घर बसाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। साल 2002 में दोनों पुर्तगाल गए लेकिन देश में प्रवेश करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भारत भेजे जाने से पहले उन्होंने लगभग ढाई साल पुर्तगाली जेल में बिताए। मोनिका को सीबीआई अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने घटाकर तीन साल कर दिया था।

    फिर टीवी पर की वापसी

    जेल की सजा पूरी करने के बाद मोनिका बेदी ने ‘बिग बॉस 2’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर वापसी की कोशिश की। उन्होंने ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘बंधन’ जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘रोमियो रांझा’, ‘सिरफिरे’ और ‘बंदूकन’ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। मोनिका अभी भी स्टेज शो में परफॉर्म करती हैं और नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.