ग्राम मित्र संस्था और कराई ने आज दिनाक 24 जनवरी 2024 को ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था द्वारा कराई के सहयोग से आत्मानंद शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया जिसमे कार्यकर्ता मंजू कंवर के द्वारा बालिकाओं के साथ में हो रहे भेद भाव के बारे में बतायी लड़कियों को गांव में उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर जोर नही दिया जाता है लेकिन और आज बालिकाये लडको की अपेक्षा अधिक मात्रा मे पढ़ाई कर रही है,आज हर क्षेत्र में लड़किया आगे है आज जो पुरुष जिस कार्य को कर रहे है उसी कार्य को लड़किया भी कर रही है कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे है। महावारी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया उसके बाद विद्यालय के शिक्षिका चंद्रा मैडम के द्वारा सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाए दी और जीवन में बदलाव लाने की बात कही। शिक्षा के साथ साथ अपने लक्ष्य को भी ध्यान देना जरूरी है जिससे हम अपने समाज में लड़कियों के प्रति जागरूक करने में सफल हो सके उप स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर की CHO साहू मैडम जी के द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया और हिमोग्लोबिन जांच कराने और पोषण आहार में ध्यान देने की बात कही उम्र के साथ बदलाव होते है उसमे घबराने की कोई जरूरत नहीं है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बालिकाओं संस्था की ओर से सेनेटरी पेड का वितरण किया का कार्यक्रम की सफल संचालन ग्राम मित्र के कार्यकर्ता त्रिलोकी नाथ चौहान के द्वारा किया गया