सेंट्रल वर्कशॉप और सेंट्रल स्टोर्स एस ई सी एल कोरबा के तत्वावधान राजभाषा पखवाड़ा-2025 का समापन समारोह एवं स्वच्छता ही सेवा कैम्पेन 5•0 का संयुक्त आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी सफाईकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राजभाषा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाली सभी प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त प्रतिभागी कामगारों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। । इस मौके पर विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा के प्रयोग तथा प्रचार प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में माननीय महाप्रबंधक, सेन्ट्रल वर्कशॉप कोरबा श्री कामेश्वर कुमार राव ने अपने आशीर्वचनों से सभा को अनुग्रहित किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री बलराम टंडन, स्टाफ अधिकारी ( मानव संसाधन ) सेन्ट्रल वर्कशॉप-सेन्ट्रल स्टोर्स कोरबा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस संयुक्त उद्घाटन समारोह का सफल संचालन श्री शिवानंद, सहायक ( राजभाषा ), सेन्ट्रल वर्कशॉप कोरबा द्वारा किया गया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


