Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खेत में करंट लगने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    July 3, 2026

    CG Employment Scheme : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा सरकारी अनुदान, नई योजना लागू

    July 3, 2026

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प
    Chhattisgarh

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    News EditorBy News EditorMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए।
    प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी जी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी ने की। अगले सत्र में “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व” विषय पर भूपेंद्र सवन्नी जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की। देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर अपने विचार रखे, अध्यक्षता मीना शर्मा ने की। “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला जी ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सिंह ने की। इसके पश्चात “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान — एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी माननीय डॉ. अवधेश जैन जी ने विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवादी सोच को स्पष्ट किया। इस सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी ने की। वहीं “कार्य पद्धति” विषय पर पूर्व सांसद माननीय श्री चुन्नीलाल साहू जी ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता भोजराम देवांगन जी ने की। मीडिया प्रबंधन एवं संवाद विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत शुक्ला जी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयाल उईके के ने की बुथ प्रबंधन पर सुनील पिल्लई मुख्य वक्ता के रूप में रहे वह अध्यक्षता ज्योति वर्मा ने की। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में श्री नंदन जैन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मोदी जी ने की। पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रहित एवं आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खेत में करंट लगने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    July 3, 2026

    CG Employment Scheme : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा सरकारी अनुदान, नई योजना लागू

    July 3, 2026

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026

    CG NEWS : नकटी की जमीन पर सियासत तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सरकार से जवाब की मांग

    July 3, 2026

    ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    July 3, 2026

    फर्जी IRCTC पोर्टल के जाल में फंस रहे लोग, सरकार ने बताए साइबर फ्रॉड से बचने के आसान उपाय

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : खेत में करंट लगने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    July 3, 2026

    CG Employment Scheme : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा सरकारी अनुदान, नई योजना लागू

    July 3, 2026

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026

    CG NEWS : नकटी की जमीन पर सियासत तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सरकार से जवाब की मांग

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.