Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026

    शोक समाचार: नवीन पटेल के पूज्य पिता पंचानभाई पटेल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    September 30, 2026

    अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मांगी जांच

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘अंगूर खट्टे हैं…’, सुंदर दिखने की चाहत में शेफाली जरीवाला करती थीं ये सब, अब वायरल हुआ वीडियो, बोलीं- मैं इसमें प्रो थी
    Entertainment

    ‘अंगूर खट्टे हैं…’, सुंदर दिखने की चाहत में शेफाली जरीवाला करती थीं ये सब, अब वायरल हुआ वीडियो, बोलीं- मैं इसमें प्रो थी

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शेफाली जरीवाला सिर्फ 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मौत ने उनके करीबी और चाहने वालों को हिलाकर रख दिया। उनका जाना हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। हमेशा फिटनेस की बात करने लाली शेफाली जरीवाला की मौत का कारण लो बीपी और कार्डियक अरेस्ट बना। बताया गया कि वो मौत से पहले भूखी थीं, उन्होंने पूरे दिन उपवास किया था। इसी बीच उन्होंने एंटी एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था। अभी भी असल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने ये साफ कर दिया था कि इसमें किसी भी तरह की कोई कॉन्सपिरेसी नजर नहीं आ रही है। इसी बीच शेफाली जरीवाला के कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। आज एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताएंगे, जिसमें एक्ट्रेस बोटॉक्स-फिलर्स और फेस सर्जरीज के बारे में खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।

    शेफाली ने खोले थे अपनी लाइफ के राज

    दरअसल मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। इस पॉडकास्ट में दोनों ने बिग बॉस के अपने अनुभव साझा करने के साथ ही इंडस्ट्री एक्सपीरियंस बयां किया। इसी दौरान शेफाली ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह वो 18 साल की छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम जमा लीं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी सुंदरता और फिटनेस का राज क्या है। अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए उन्होंने जिम को सबसे ज्यादा कारगर बताया और कहा कि वो पिछले कई सालों से लगातार जिम जा रही हैं और कड़ी मेहनत करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कॉस्मेटिक थेरेपी और ट्रीटमेंट के बारे में भी बात की और कबूल किया कि वो भी इसका सेवन कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो इसमें माहिर हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का कहना था कि सिर्फ वो लोग ही इसका सेवन करने से डरते हैं, जिनके पास पैसे नहीं या उन्हें समाज का डर है।

    एक्ट्रेस कराती हैं ये चीजें?

    पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘बोटॉक्स-फिलर्स, फेस सर्जरीज सारे स्किन डॉक्टर्स करते हैं। पारस ने सवाल किया कि आपने क्या-क्या कराया है। इसके जवाब में एक्ट्रेस बोलीं, ‘ये बताने वाली बात थोड़े होती है, पर मैं इसमें प्रो (माहिर) हूं। हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। आप भी सुंदर दिखना चाहते हैं। अगर आपके पास ऑप्शन हो कि आप अपनी नाक बदल सकते हैं तो आप करेंगे? अगर आप कद में छोटे हैं तो आप लंबे होना चाहेंगे? और इस चाहत में क्या गलत है। अंगूर खट्टे हैं वाली बात होती है, जो करा नहीं सकते, जिनके पास जरिया नहीं है कराने का, जिनको समास का बहुत डर लगता है, उन्हें लगता है कि ये गलत है। ये गलत नहीं है। अगर आप इसमें प्रो हैं तो आप कराएं। हां ये काफी महंगा होता है और ये दर्दनाक भी है।’

    परिवार में बचे हैं ये लोग

    बता दें, शेफाली जरीवाला ने 27 जून 2025 को आखिरी सांस ली थी। उनके जाने के बाद उनके परिवार में उनके पति पराग त्यागी, बुजुर्ग मां-बाप और भाई-बहन रह गए हैं। बीते दिन एक्ट्रेस की प्रेयर मीट रखी गई थी। एक्ट्रेस के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आमिर खान-गौरी स्प्रैट बने हमसफर, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी

    July 5, 2026

    Prince Narula-Yuvika News : क्या Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादी में सब ठीक नहीं? फैंस ने सोशल मीडिया पर पकड़े कई संकेत

    July 4, 2026

    Pranit More 370 Biryani Controversy : बिरयानी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है सख्त कदम

    June 13, 2026

    Mouni Roy’ की एंट्री से चमका CCPL, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

    June 3, 2026

    एनटीआर का किलर स्वैग , ‘ड्रैगन’ के टीज़र में Junior NTR का वायलेंट लुक देख कांप उठेंगे दुश्मन

    May 20, 2026

    Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नई पारी’ 35 साल के करियर के बाद ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी में धमाकेदार वापसी

    April 18, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में शोर नियंत्रण के लिए बनेगा नया कानून, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट, जनता से मांगी आपत्तियां

    September 30, 2026

    शोक समाचार: नवीन पटेल के पूज्य पिता पंचानभाई पटेल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    September 30, 2026

    अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मांगी जांच

    September 30, 2026

    CG Train News : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी’ 24 नवंबर से 15 जनवरी तक प्रभावित रहेगा ट्रेन परिचालन, यात्रा से पहले चेक करें अपडेट

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.