Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Guruwar Ke Uapy: 2025 के पहले गुरुवार को कर लें ये उपाय, करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर क्षेत्र में आएंगी खुशियां
    Featured

    Guruwar Ke Uapy: 2025 के पहले गुरुवार को कर लें ये उपाय, करियर से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर क्षेत्र में आएंगी खुशियां

    News EditorBy News EditorJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Guruwar Ke Uapy: गुरुवार को भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित दिन माना जाता है। साल 2025 का पहला गुरुवार 2 जनवरी को है। इस दिन कुछ उपाय करके आप जीवन में और साल 2025 में कई शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन देखने को मिलता है और साथ ही कुंडली में गुरु की स्थिति भी मजबूत होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, आपको गुरुवार के दिन किन उपायों को करने से नए साल में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

    गुरु की पूजा और व्रत करें

    साल के पहले गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें। साथ ही  पीले फूल, पीली मिठाई, और हल्दी से भगवान विष्णु को अर्पित करें। संभव हो तो इस दिन व्रत भी आप रख सकते हैं। ऐसा करने से पूरे वर्ष भर आपको शुभ फलों की प्राप्त हो सकती है। साथ ही ये उपाय आप प्रत्येक गुरुवार के दिन भी कर सकते हैं।

    पीले वस्त्र धारण करें
    साल के पहले गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र आपको धारण करने चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और आपको सकारात्मकता का अहसास होने लगता है। इसके साथ ही जीवन में कई अच्छे बदलाव भी आपको देखने को मिलते हैं, इसलिए गुरुवार के दिन आपको यह उपाय आजमाकर अवश्य देखना चाहिए।
    पूजा के समय भी पीले वस्त्र पहनने का प्रयास करें।

    गुरु मंत्र का जाप करें
    साल के पहले गुरुवार के दिन आपको बृहस्पति ग्रह के मंत्र “ॐ बृं बृहस्पते नमः”  का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से आप गुरु को मजबूत करते हैं और साथ ही आपको शिक्षा और करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। साल के पहले गुरुवार से शुरू करके अगर आप 41 गुरुवार तक इस उपाय को आजमाते हैं तो कई शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है।

    गरीबों को दान करें
    दान का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इसलिए साल के पहले गुरुवार को आप दान कर सकते हैं। इस दिन पीली वस्तुओं का दान जैसे चना दाल, पीले कपड़े, हल्दी, या भोजन का दान आप कर सकते हैं। ऐसा करने से गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।

    केले के वृक्ष की करें पूजा 
    गुरुवार के दिन आपको केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। यह उपाय आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत कर सकता है। इस उपाय को करने से अटके काम पूरे होते हैं, करियर में आपको सफलता प्राप्त होती है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि, केले के पेड़ की पूजा करने वाले हैं तो गलती से भी इस दिन केला न खाएं।

    गुरुवार के दिन इन उपायों को नियमित रूप से करने से जीवन में खुशहाली, सफलता, और ज्ञान की वृद्धि होती है। वहीं जिन लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वो भी सकारात्मक बदलाव वैवाहिक जीवन में पा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

    April 29, 2026

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में जनसुनवाई करेंगी

    April 29, 2026

    कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

    April 29, 2026

    नीट परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखें – कलेक्टर

    April 29, 2026

    गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.