लखनऊ के हजरतगंज थाने में 18 नवंबर को हलाल सर्टिफिकेट को लेकर FIR दर्ज कराई गई। जिसमें हलाल सर्टिफिकेट के जरिए टेरर फंडिंग की बात लिखी थी। इसके बाद योगी सरकार ने एक्शन लिया। कहा- ‘हलाल सर्टिफिकेट जारी कर गलत तरीके से लाभ कमाया जा रहा और समाज को बांटने की सोची-समझी साजिश की जा रही है।
सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले फूड प्रोडक्ट्स, दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया। साथ ही इन प्रोडक्ट को बेचने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। प्रदेशभर में छापामार कार्रवाई भी की गई।


