Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण*

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत*
    Chhattisgarh

    *मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत*

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 03 अगस्त 2026/ शासकीय ई.व्ही. पीजी कॉलेज कोरबा के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना आवश्यक है। विद्यार्थी अपने कॉलेज के साथ-साथ जिले में उपलब्ध पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का भी अधिक से अधिक उपयोग करें और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करें।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में टर्फ मैदान विकसित करने की योजना है। इसके अलावा प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किया जा रहा है। बॉक्सिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में कई नई योजनाएं और प्रस्ताव लागू किए जाएंगे, जिससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल का संतुलन व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी कि जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से खनन प्रभावित एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण*

    August 3, 2026

    Korba News: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने गौसेवक हुए एकजुट, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    Pakistan Suicide Attack : शांति रैली में खून-खराबा’ पाकिस्तान में आत्मघाती धमाके से 14 की मौत, कई घायल, जांच में जुटीं एजेंसियां

    August 3, 2026

    CG NEWS : सुशासन की दिशा में बड़ा कदम’ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में व्यापक बदलाव, आम नागरिकों को मिलेगा लाभ

    August 3, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ का बड़ा फैसला’ शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सुनवाई टालना अनुचित, आदेश किया रद्द

    August 3, 2026

    सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

    August 3, 2026

    *कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण*

    August 3, 2026

    *मेहनत ही सफलता की कुंजी, पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर लें हिस्साः कलेक्टर कुणाल दुदावत*

    August 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.